फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Grabbed Rs 21 lakh from teacher by arranging land deal

Amroha News: जमीन का सौदा तय करके शिक्षक से 21 लाख हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Grabbed Rs 21 lakh from teacher by arranging land deal
अमरोहा। जमीन का सौदा तय करके परिवार के ही लोगों ने शिक्षक से 21 लाख रुपये हड़प लिए। बाद में न तो जमीन का बैनामा कराया और न रुपये वापस लौटाए। तकाजा करने पर आरोपियों ने मारपीट की। घर की महिलाओं के साथ छेड़खानी की गई। मामले में एसपी के आदेश पर दंपति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ये मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर शिक्षक का परिवार का रहता है। आरोप है कि उन्होंने साल 2019 में अपने तहेरे भाई से तीन बीघा जमीन का सौदा 21 लाख रुपये में तय किया था। इसके तीन बाद अलग-अलग तारीख में अपने खाते से 14 और छह व एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। इसके बाद तहेरा भाई और उसकी पत्नी जमीन का बैनामा करने को लेकर पांच साल तक बहानेबाजी करते रहे। शिक्षक ने अपने रुपये वापस मांगे तो रंजिश रखनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

दस अप्रैल की रात करीब आठ बजे शिक्षक अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर पर थे। तभी तहेरे भाई और उसकी पत्नी ने अपने बेटे व दो अन्य लोगों के साथ हमला कर दिया। मारपीट की और महिला के साथ छेड़खानी करते हुए जान से मारने की धमकी दी। लोगों की भीड़ जमा होने पर आरोपी घर से भाग निकले। पीड़ित शिक्षक ने मामले की शिकायत एसपी कुंवर अनुपम सिंह से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मामले में पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, मारपीट, छेड़खानी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed