फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Grabbed 20 lakh rupees from public service center operator, case on couple

Amroha News: जन सेवा केंद्र संचालक से 20 लाख रुपये हड़पे, दंपती पर केस

Wed, 05 Apr 2023 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 05 Apr 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Grabbed 20 lakh rupees from public service center operator, case on couple
नौगांवा सादात। दंपती ने जमीन खरीदने का झांसा देकर जन सेवा केंद्र संचालक से बीस लाख रुपये हड़प लिए। अपनी रकम मांगने पर चेक दे दिया जो बाउंस हो गया। पीड़ित ने अपने रुपये मांगे तो मारपीट की और रुपये वापस करने से इंकार कर दिया। मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव पछदिया में धर्म सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे विपिन सिंह इब्राहिमपुर स्थित यूपी ग्रामीण बैंक शाखा के बगल में जन सेवा केंद्र चलाते हैं। जबकि पीपली घोसी गांव के रहने वाले पुरुषोत्तम बैंक में सुरक्षा गार्ड था। उसकी पत्नी सर्वेश बैंक मित्र के रूप में कार्यरत थी। आरोप है कि बैंक के बराबर में जन सेवा केंद्र होने के चलते पुरुषोत्तम उसकी पत्नी सर्वेश का दुकान पर रोजाना उठना बैठना था। जिस कारण अच्छी मित्रता हो गई। ऐसे में 30 मई 2022 को पुरुषोत्तम और सर्वेश जन सेवा केंद्र पर आए और उन्होंने जमीन खरीदने की बात बताते हुए बीस लाख रुपये उधार मांगे। अच्छी मित्रता होने के चलते विपिन सिंह ने रुपये देने का वादा कर लिया। लिहाजा 31 मई 2022 को 12 लाख रुपये पुरुषोत्तम के बहनोई तेजपाल सिंह के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

जबकि 8 लाख रुपये पुरषोत्तम की पत्नी सर्वेश के खाते में ट्रांसफर किए गए। आरोप है कि जब दंपती से अपने 20 लाख रुपये वापस मांगे तो 28 अक्तूबर को आरोपियों ने एक चेक दे दिया। जिसे विपिन सिंह ने 3 दिसंबर 2022 को बैंक में लगाया तो खाते में पैसा न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। ये बात विपिन सिंह ने पुरुषोत्तम को बताई तो वह गाली गलौज करने लगा। 25 दिसंबर को दंपती हादीपुर गांव के अड्डे पर मिले तो गाली गलौज और मारपीट की। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने एसपी आदित्य लांग्हे को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुरुषोत्तम और उसकी पत्नी सर्वेश के खिलाफ अमानत में खयानत, धोखाधड़ी, गाली गलौज और चेक बाउंस होने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed