फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Government should give immediate compensation to Kubi farmers

कूबी के किसानों को तत्काल मुआवजा दे सरकार : राशिद अल्वी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Government should give immediate compensation to Kubi farmers
रजबपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

मध्य गंगा नहर में अधिग्रहित हुई जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर कूबी में किसान धरने पर डटे हुए हैं। पिछले दिनों धरने के दौरान हुई किसान सुरेंद्र शर्मा की मौत के बाद नेता भी उनके समर्थन में उतर रहे हैं। मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी पदाधिकारियों के साथ धरना स्थल पहुंचे और किसानों से वार्ता की।

दोपहर बाद राशिद अल्वी पदाधिकारियों के साथ मृतक किसान के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। कहा कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। हर संभव मदद दिलाई जाएगी। उसके बाद सभी धरना स्थल पर पहुंचे। यहां किसानों से वार्ता करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। कूबी के किसानों के साथ ना इंसाफी हो रही है। भाजपा सरकार की नजर में किसान की जान की कोई कीमत नहीं है। वहीं, कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को ज्ञापन साैंपकर मृतक किसान सुरेंद्र शर्मा के परिवार को 25 लाख का मुआवजा देने की मांग की। वहीं कूबी के किसानों को सर्किल रेट से 4 गुना मुआवजा दिए जाने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रिजवान कुरैशी, जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया, मुरादाबाद जिला अध्यक्ष असलम खुर्शीद, प्रदेश सचिव जिला प्रभारी अनीस विशाल अंसारी, विजय शर्मा, सुखराज सिंह, फैज आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed