{"_id":"68829cc1b938f802490df45a","slug":"got-married-to-the-lover-who-came-to-meet-his-girlfriend-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-144413-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी से करा दी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी से करा दी शादी
Fri, 25 Jul 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा)। गजरौला से करीब 65 किलोमीटर दूर शिवरात्रि के मेले में प्रेमिका से मिलने आए युवक को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। फोन कर युवक के परिजनों को बुलाया गया। इसके बाद गांव में पंचायत बैठी, जिसमें दोनों की शादी करने का फरमान जारी हुआ। इस पर बृहस्पतिवार को मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। पुलिस जानकारी से इन्कार कर रही है।
गजरौला थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवक का आदमपुर थानाक्षेत्र निवासी युवती से प्रेम प्रसंग हो गया था। बुधवार को युवक प्रेमिका से मिलने के लिए आदमपुर के शिव मंदिर में लगने वाले सावन माह की शिवरात्रि मेले में आया था।
मेले में घूमने के बाद बुधवार देर रात युवक प्रेमिका को छोड़कर जाने लगा, तो ग्रामीणों व युवती के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया। सूचना पर प्रेमी के परिजन भी प्रेमिका के गांव शीतला सराय पहुंच गए।
विज्ञापन
करीब ढाई घंटे चली पंचायत : बृहस्पतिवार को गांव में ढाई घंटे चली पंचायत के बाद यह तय हुआ कि प्रेमी और प्रेमिका की शादी कराई जाएगी। दोनों परिवार और प्रेमी-प्रेमिका इस फैसले पर सहमत हो गए। इसके बाद, गांव के शिव मंदिर में रीति-रिवाज से दोनों के फेरे कराए गए। बताया गया है कि दोनों एक ही बिरादरी के हैं। दोनों की जान-पहचान पांच साल पहले युवती की बहन की शादी में हुई थी जो प्रेमी के गांव में हुई थी। उसी समय से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे चोरी-छिपे मिलते रहे। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।