{"_id":"68926ce7b1a073703e054985","slug":"google-map-misled-him-a-shopkeeper-died-after-being-crushed-by-a-truck-entering-the-city-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-145169-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गूगल मैप ने भटकाया, शहर में घुसे ट्रक से कुचलकर दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गूगल मैप ने भटकाया, शहर में घुसे ट्रक से कुचलकर दुकानदार की मौत
Wed, 06 Aug 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 06 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। गूगल मैप के गलत रास्ता दिखाने के कारण शहर में घुसे ट्रक के चालक ने बाइक सवार परचून दुकानदार जीशान अंसारी (34) को कुचल दिया। हादसे में जीशान की मौत हो गई। थोड़ी देर में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया है।
दुकानदार जीशान अंसारी अमरोहा के मोहल्ला नल के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटी और एक बेटा है। सोमवार रात जीशान अंसारी किसी काम से मुरादाबाद गेट गए थे। रात को करीब साढ़े दस बजे घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के सामने पहुंचे, तभी उन्हें ट्रक ने बैक करते समय टक्कर मार दी। यह ट्रक गूगल मैप के जरिये गलत तरीके से शहर में घुस आया था।
जीशान अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में जीशान अंसारी के भाई की तहरीर पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।