{"_id":"678eb2eb4117eb084109bf9f","slug":"gold-ornaments-kept-in-bank-locker-stolen-manager-denies-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-132856-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बैंक के लाॅकर में रखे सोने के आभूषण चोरी होने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बैंक के लाॅकर में रखे सोने के आभूषण चोरी होने की शिकायत
Tue, 21 Jan 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 21 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
गांव वालीपुर निवासी संकेश ने जिला सहकारी बैंक के लाॅकर से 43 तोले के सोने के आभूषण चोरी होने की शिकायत एसपी से की है। इस पर एसपी ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
गांव वालीपुर निवासी संकेश ने बताया कि उसका जिला सहकारी बैंक की स्थानीय शाखा में लाॅकर है। पिछले साल छह जून को उसने लाॅकर खोला था। इसके बाद लाॅकर की चाबी गुम हो गई। 12 जुलाई को शिकायत पर बैंक ने लाॅकर सील कर दिया। वहीं, बीती नौ जनवरी को बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में मैकेनिक ने लाॅकर खोला। इसकी वीडियो भी बनाई गई।
महिला का आरोप है कि लाॅकर में रखे आभूषण से भरे कुछ डिब्बे खाली थे। डिब्बे खोलकर देखे तो करीब 430 ग्राम सोने के आभूषण नहीं थे। इनमें गले के हार, चेन, अंगूठी, कंगन आदि शामिल हैं। संकेश का आरोप है कि बैंक अधिकारी लाॅकर से सामान कम होने की बात नहीं मान रहे हैं। सोमवार को संकेश ने एसपी को पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। शाखा प्रबंधक पंकज कुमार ने लॉकर से सामान कम होने से इन्कार किया है। कहा कि संकेश देवी ने खुद सामान पूरा होने के बारे में लिखित में बैंक को दिया है। उनकी वीडियो भी बनाई गई थी। सभी साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध करा दिए गए हैं।