फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   girls father brother was beaten

छात्रा संग छेड़खानी, शिकायत की तो पिता-भाई को पीटा

Thu, 15 Dec 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 15 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
girls father brother was beaten
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को कॉलेज से पैदल घर जा रही इंटर की छात्रा के साथ मनचले ने छेड़खानी की। विरोध करने पर दबंगई दिखाते हुए उसके साथ मारपीट को उतारू हो गए। परिजनों ने शिकायत की तो दबंगों ने छात्रा के पिता और भाई के साथ मारपीट की। आरोपी को नामजद करते हुए घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मनचलों के हौसले बुलंद हैं। वो लगातार छेड़खानी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मामले की शिकायत की जाती है तो दबंगई पर उतर आते हैं। पीड़ित परिवार को ही मारपीटकर चुप करा दिया जाता है। पुलिस की लचर कार्रवाई उनके हौसले को बढ़ाती जा रही है। 
विज्ञापन


देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी इंटर में पढ़ती है। गुरुवार को कॉलेज में तबियत बिगड़ जाने पर वह पैदल ही घर जा रही थी। जैसे ही वो गांव के बस अड्डे पर पहुंची, आरोप है कि यहां पर बैठे युवकों ने छात्रा के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने घर जाकर अपने साथ हुई वारदात के बारे में परिजनों को बताया। इस पर वह शिकायत करने पहुंचे। दबंगों ने छात्रा के पिता और भाई के साथ भी जमकर मारपीट की। छात्रा के परिजनों ने घटना की तहरीर नामजद दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




छेड़खानी का अड्डा बना बस स्टैंड
कैलसा। देहात थाना क्षेत्र के गांव में बना बस अड्डा छेड़खानी का केंद्र बन गया है। ग्रामीण बताते हैं कि अड्डे पर दिनभर बैठे रहने वाले दबंग आए दिन छात्राओं और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। दिनभर उनका यहां जमावड़ा लगा रहता है। इसमें प्राइवेट बसों पर काम करने वाले भी शामिल हैं। अड्डे पर हर समय बैठे रहने वाले दबंग युवक कॉलेज आने जाने वाली छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं। ग्रामीणों ने पुलिस यहां लगने वाला जमावड़ा हटाने का मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed