फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Girl raped on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, परिजनों ने दहेज में मांगे 27 लाख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of marriage
अमरोहा। युवती ने अपनी बहन के रिश्ते के देवर पर शादी का झांसा देकर सात साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बाद में शादी से इनकार करने लगा। युवती ने प्रेमी और उसके परिजनों से शादी की बात की तो उन्होंने दहेज में 27 लाख रुपये की मांग की। काफी समझाने के बाद भी वह नहीं माने। जान से मारने की धमकी दी। अब प्रेमी अन्य किसी युवती से शादी कर रहा है। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रेमी और उसके पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली युवती का आरोप है कि उसकी बहन की शादी नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। उसकी बहन के रिश्ते का देवर उनके घर आता-जाता था। उसे शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया। सात साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। कई बार इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो प्रेमी ने फर्जी रसीद दिखाकर निकाह होने की बात कही। आरोप है कि युवती ने जब प्रेमी और उसके परिजनों से शादी की बात कही तो उन्होंने दहेज में 27 लाख रुपये की मांग की। काफी समझाने के बाद भी वह नहीं माने, उल्टा जान से मारने की धमकी देने लगे। प्रेमी के परिजनों ने उसका रिश्ता किसी अन्य युवती के साथ तय कर दिया है। अब शादी कर रहे हैं। पीड़िता ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्रेमी शहजाद आलम उर्फ साहिल और उसके पिता निजामुद्दीन के खिलाफ दुष्कर्म और दहेज अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed