Amroha: घबराकर घर में छिप गई बच्ची, ढाई घंटे तक खोजती रही पुलिस, सवाल- क्यों भयभीत थी मासूम
पुलिस ने ढाई घंटे की खोजबीन कर बच्ची को घर के कमरे से ही बरामद कर लिया। बच्ची किसी बात को लेकर डरी हुई थी और वह कमरे में छत से सटकर बनी स्लैब पर बैठी हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा में मंगलवार की शाम कुरान पढ़ने के लिए धार्मिक स्थल गई छह वर्षीय बच्ची अचानक लापता हो गई। परिजनों की काफी तलाश करने के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। आनन-फानन परिजनों ने अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने ढाई घंटे की खोजबीन कर बच्ची को घर के कमरे से ही बरामद कर लिया। बच्ची किसी बात को लेकर डरी हुई थी और वह कमरे में छत से सटकर बनी स्लैब पर बैठी हुई थी। बच्ची के मिलने के बाद पूरी तो परिजनों ने राहत की सांस ली।
अमरोहा नगर के मोहल्ला मुल्लाना में मुजीबउर्ररहमान का परिवार रहता है। उनकी छह वर्षीय बेटी नुजहत सोमवार की शाम पांच बजे कुरान पढ़ने के लिए नौगजा बस्ती स्थित अब्दुल्लाह मस्जिद में गई थी। लेकिन वह नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रात में बारह बजे तक खोजबीन के बाद भी बच्ची का पता नहीं चला।
लिहाजा परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। छह साल की बच्ची के लापता होने की सूचना पर पुलिस भी अलर्ट हो गई। इंस्पेक्टर हर्ष वर्धन सिंह टीम के साथ पीड़ित के घर पहुंचे। मस्जिद जाकर भी जानकारी की गई, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को घर में ही तलाश करना शुरू कर दिया।
इस दौरान बच्ची घर के कमरे में छत से सटकर बनी स्लैब पर गुमसुम बैठे दिखाई दी। बाद में पुलिस ने बच्ची को उतारकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बच्ची बेहद डरी हुई थी। वह क्यों डरी हुई थी ये नहीं बता पाई। परिजन भी कुछ नहीं समझ पा रहे हैं।