{"_id":"6a384849b551f463aa0b0e5d","slug":"girl-dies-after-falling-into-water-filled-toilet-pit-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-166482-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शौचालय के पानी भरे गड्ढे \nमें गिरकर बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शौचालय के पानी भरे गड्ढे में गिरकर बालिका की मौत
Mon, 22 Jun 2026 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। निर्माणाधीन घर के शौचालय के पानी भरे गड्ढे में गिरकर सात वर्षीय बालिका की डूब जाने से मौत हो गई। बालिका को लेकर उसकी मां पति से अनबन के कारण मायके में रह रही थी।
काम कर घर लौटी मां को बेटी घर पर नहीं मिली तो तलाश करने पर गड्ढे के पानी में शव उतराता मिला। उधर बालिका के पिता ने पत्नी और उसके मायके वालों पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के गांंव तिगरिया खादर निवासी विमलेश की शादी नौ साल पूर्व धनौरा थाना क्षेत्र के जैथल गांव में सोनू के साथ हुई थी। पति से किसी बात पर अनबन हो जाने के कारण वह मायके में आकर रहने लगी। उसकी सात वर्षीय बेटी अवनी भी साथ रहती थी। वह कक्षा एक में पढ़ती थी। विमलेश नर्सरी में काम कर गुजारा करती हैं। उनके पड़ोस में एक घर का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
शौचालय का गड्ढा पहले तैयार करा लिया। जिसे पानी भरकर पन्नी से ढक दिया गया। रविवार को विमलेश नर्सरी में काम करने चली गईं। बेटी घर पर रह गई। दोपहर बाद बेटी अचानक खेलते समय शौचालय के निर्माणाधीन गड्ढे के पास पहुंच गई। खेलते समय बालिका अचानक गड्ढे में गिर जाने के कारण डूब गई और उसकी मौत हो गई। शाम को विमलेश घर आईं तो बेटी नहीं मिली। वह और मायके वाले तलाश में जुट गए। शौचालय के गड्ढे में जाकर देखा तो बालिका का शव उस पर उतरा रहा था। जिस पर मां विमलेश की चीख निकल गई।
उसकी मौत की खबर पिता सोनू को दी गई। सोनू ने पत्नी और उसके मायके वालों पर बेटी की हत्या करने का शक जताते हुए डायल 112 को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस गांंव में पहुंच गई। घटना की जानकारी ली। उधर शव को करीब 9 बजे सीएचसी में लाया गया। यहां पर पुलिस शुरू की गई। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।