फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   gheraw of police station

भाजपाइयों ने नौगावां थाना घेरा

Wed, 13 Jul 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा Updated Wed, 13 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
gheraw of police station
अमरोहा में मंगलवार को नौगावां सादात थाने का घेराव करते भाजपाई।

विज्ञापन
भाजपाइयों ने ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाते हुए नौगावां थाने का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ हाय-हाय के नारे लगाए। भाजपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा। भाजपाइयों ने राज्यपाल से प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। 

सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने नौगावां थाने का घेेराव करते हुए धरना प्रदर्शन किया। पूर्व सांसद ने कहा कि सपा के शासन में पुलिस वाले पिट रहे हैं, तो आम जनता कैसे सुरक्षित रह सकती है। भ्रष्टाचार चरम पर है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। भाजपाइयों ने कहा कि मथुरा के जवाहर बाग कांड और नोएडा कांड की सीबीआई जांच होनी चाहिए। कैैराना से पलायन रोका जाए। उत्तर प्रदेश में जब से सपा सरकार आई तक तब से अब तक पुलिस पर 1134 बार हमले हो चुके हैं। अधिकारी सपा के एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। सपा वर्ग विशेष को योजनाओं का लाभ पहुंच रही है। 
विज्ञापन


भाजपाइयों ने कानून व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा। साथ ही राज्यपाल से मांग की है सपा सरकार को बर्खास्त किया जाए। प्रदर्शन में राहुल कुमार, लोकेश चौहान, करतार सिंह हुकम सिंह, जयपाल सिंह, राजीव चौहान, महेंद्र सिंह यादव, कृष्ण बाहदुुर, डा. वीरेंद्र सिंह सैनी, परम सिंह सैनी, युद्घवीर सिंह, राम निवास गोला, चंद्रभान सिंह संजीव पाल, डा. मोमराज गुर्जर, अमित सैनी, राम सिंह सैनी, गुडडो चौहान, ब्रजेेश चौधरी, वेदपाल सिंह, रूचचंद, मोहित, राजेंद्र भाटी, बब्बू नागर, रविंद्र, महेंद्र, जितेंद्र, सुरेंद्र, रामचंद्र गूर्जर, मोहित यादव, रविंद्र कश्य आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गजरौला में भाजपाई सुबह करीब साढ़े दस बजे थाने के सामने फुटपाथ पर माइक लगा कर धरने पर बैठ गए। नारे लगाए। इस दौरान सपा सरकार वक्ताओं के निशाने पर रही। पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने उदाहरण देते हुए सपा सरकार मेें हो रहे कारनामों पर प्रकाश डालते हुए आक्रोश जाहिर किया। चेयरमैन हरपाल सिंह ने भी सपा सरकार में हो रही गुंडागर्दी पर सवाल खड़े किए। संचालन मंडल अध्यक्ष गुरुवचन सिंह सिद्दू ने किया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह औलख, पूर्व ब्लॉक प्रमुख काविंद्र सिंह, महेंद्र सिंह प्रजापति, अजीत सिंह, ब्रह्म सिंह, समरपाल सिंह, डा. पीएस मालके, नरेंद्र चौधरी, भाजयुमो नगराध्यक्ष सोनू कश्यप, अजय शर्मा, रामेंद्र गिल, अनिल कुमार, रामवीर सिंह गूजर, रामवीर ढिल्लो, श्यामवीर, कैलाश मुर्जा, गीतेश अग्रवाल, अशोक शर्मा, खूब सिंह, आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed