अमरोहा। उपनिदेशक कृषि राम प्रवेश ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा सम्मान निधि से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी कर दिया है।
उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से व्हाट्सएप नंबर 78398 82775 जारी किया गया है। किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक फोन करके कंट्रोल रूम से मांगे गए अभिलेख व्हाट्सएप नंबर पर भेज कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। दो प्रकार से ई-केवाईसी करा सकते हैं। पहला जन सेवा केंद्र पर जाकर आधार और अंगूठा लगाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। दूसरा तरीका अपने मोबाईल या लैपटॉप से स्वयं कर सकते है। किसान द्वारा अपने बैंक खाता और आधार संख्या को एनपीसीआई सीड नहीं कराया गया है, तब अपनी बैंक शाखा में जा कर खाते और आधार संख्या को एनपीसीआई सीड करा लें। किसान के डाटा में भूलेख अंकन नहीं है। आवेदक भूलेख सत्यापन के लिए नवीनतम खतौनी की प्रति संबंधित विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भण्डार पर उपलब्ध करा दें, ताकि अग्रिम कार्यवाही पूरी की जा सके। ऐसे किसान जिन्होंने वर्ष 2019 में जनसेवा केंद्र एवं स्वयं से पंजीकरणों कराये थे, उनमें से कुछ का डाटा कमियों के कारण तहसील एवं कृषि विभाग द्वारा रिजेक्ट कर वापस किया जा रहा है। क्योंकि, उस समय आधार एवं भूलेख खाता विवरण अपलोड की व्यवस्था नहीं थी। कुछ डाटा में आधार एवं खतौनी अपठनीय होने के कारण भी रिजेक्ट किया जा रहा है। ऐसे किसान जन सेवा केंद्र पर जाकर वेबसाइट के फार्मर कॉर्नर में स्टेटस ऑफ सेल्फ रजिस्टैंड से देखकर अपने पंजीकृत मोबाईल नम्बर का प्रयोग करते हुए जन सेवा केन्द्र पर ही आधार एवं भूलेख खाता/खतौनी विवरण की स्पष्ट छायाप्रति अपलोड करानी है।