फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   gehun bhiga

बारिश में फिर भीगा दो सौ क्विंटल गेहूं

Thu, 23 Jun 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 23 Jun 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
gehun bhiga
गेहूं
एसएफसी का गोदाम ध्वस्त होने के कारण इसमें रखीं अनाज की दो सौ से अधिक बोरियां तीन बार भीग गई हैं। बावजूद इसके गोदाम की मरम्मत कराना तो दूर दो सौ क्विंटल अनाज पर पन्नी तक नहीं डाली गई है। मंगलवार को हुई बारिश में अनाज फिर भीगता रहा। प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री के जिले में बारिश से गेहूं सड़कर खराब होने वाली बात हैरत में डाल रही है। शायद अफसरों को मंत्रियों का भी खौफ नहीं है।
विज्ञापन



  जोया कस्बे में उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम लिमिटेड के अनाज का गोदाम है। गोदाम में ब्लाक क्षेत्र के गांवों में वितरण होने वाला अनाज रखा रहता है। गोदाम में हर समय करीब 20 हजार बोरी अनाज का स्टॉक रहता है। महीने भर पूर्व बारिश एवं आंधी के कारण एसएफसी का गोदाम ध्वस्त हो गया था। उस समय भी अनाज की सैकड़ों बोरियां भीग कर खराब हो गई थीं। विभागीय अफसरों ने अनाज को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। आंधी व बारिश में ध्वस्त हुए गोदाम की मरम्मत तो दूर भीग कर सड़       रहे अनाज को बचाने के लिए                 उस पर पन्नी तक नहीं डलवाई। अनाज सड़ने के लिए छोड़                 दिया।
विज्ञापन


इसके बाद सप्ताह भर पूर्व जोया में मूसलाधार बारिश पड़ी। गोदाम में रखा अनाज रात भर और सुबह दस बजे तक भीगता रहा, पर किसी ने इसकी सुध नहीं ली। दो सौ बोरी अनाज भीग कर खराब हो गया। बोरियों में रखा अनाज अंकुरित होने लगा। मंगलवार की दोपहर के बाद जोया में जमकर बारिश पड़ी। अनाज यूं ही भीगता रहा। आसमान में काली घटाएं खत्म नहीं हुई हैं। रात को बारिश पड़ सकती है। तीन बार गेहूं भीगने के बाद भी विभागीय अफसरों ने अनाज की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही की हद पार करते हुए अफसरों ने गोदाम की मरम्मत तो दूर अनाज पर  पन्नी डालने की भी जरूरत नहीं समझी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed