फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   gathbandhan,meeting, up

यूपी में किसी से गठबंधन नहीं, अपने दम पर लड़ेंगे चुनाव

Mon, 26 Sep 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 26 Sep 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
gathbandhan,meeting, up
अमरोहा के रजबपुर में व्यवस्था परिवर्तन रैली को संबोधित करते चौ. अजित सिंह। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं है, अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। चौधरी चरण सिंह की विचारधारा वाले छोटे दलों को एक मंच पर लाने का प्रयास जारी है। विधानसभा चुनाव में किसान, मजदूर की लड़ाई को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ा जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सपा अब सत्ता में दोबारा लौटकर नहीं आएगी। पार्टी में उत्तराधिकार की लड़ाई चल रही है। क्योंकि चुनाव में हार के बाद जिम्मेदारी कौन लेगा। इसको लेकर जंग छिड़ी है। वहीं छोटे चौधरी ने भाजपा पर तंज सकते हुए कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार नहीं बनी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 56 इंच का सीना लेकर गुजरात वापस चलें जाएंगे।
विज्ञापन


उक्त बातें चौधरी अजित सिंह ने रजबपुर में आयोजित रालोद की व्यवस्था परिवर्तन की रैली को संबोधित करते हुए कहीं। चौधरी अजित सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथनी और करनी में अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चुनाव के दौरान 123 जनसभाओं में कहा था सभी लोग बैंक खाते खुलवा लो, सत्ता में आने पर प्रत्येक व्यक्ति के खाते में पंद्रह लाख रुपये आएंगे, क्या किसी के खाते में रकम आए, नहीं आई। क्योंकि प्रधानमंत्री झूठ बोलते हैं। कहते थे, सत्ता में पार्टी आई तो अच्छे दिन आएंगे। लेकिन जनता के अच्छे दिन नहीं आए, प्रधानमंत्री के जरूर अच्छे दिन आ गए हैं।

उन्होंने कहा था कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को कृषि में लागू किया जाएगा। लेकिन अभी तक इसे कृषि में लागू नहीं किया है। शुगर मिलों पर किसानों का कितने रुपये का भगाया भुगतान है, यह प्रधानमंत्री को सहीं जानकारी नहीं है।


सपा में चल रही उत्तराधिकार की लड़ाई
अमरोहा। छोटे चौधरी ने सपा पर भड़ास निकालते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार दोबारा अब सत्ता में नहीं आने वाली है। उत्तर प्रदेश में सपा की हवा निकल गई है। इसी लिए पार्टी में उत्तराधिकार की लड़ाई चल रही है। क्योंकि हार के बार पार्टी की जिम्मेदारी कौन संभालेगा, इसको लेकर मुलायम सिंह परिवार में संग्राम चल रहा है। कोई बाहरी दखल दे रहा है तो कई घर का। कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराध चरम पर पहुंच गया है। लाल टोपी लगाने से समाजवादी नहीं बन सकते। लोहिया ने महिलाओं को आरक्षण की बात कही थी। मुलायम सिंह महिला आरक्षण के पक्ष में नहीं है।


भाजपा के पास मुद्दा नहीं, अलाप रहे पलायन का राग
अमरोहा। चौधरी अजित सिंह ने कहा कि भाजपा के पास विधानसभा चुनाव लड़ने को कोई अपना मुद्दा नहीं है। केंद्र की सत्ता पाने से पहले किए गए कोई वादे को पार्टी पूरी नहीं कर पाई है। इसलिए यूपी चुनाव से पहले कैराना में पलायन को मुद्दा बनाकर उछाला जा रहा है। अच्छी जिंदगी के लिए कहां से लोग शहरों की ओर पलायन नहीं करते हैं। विधानसभा चुनाव से पहले दंगा भी करा सकती है भाजपा।


प्रधानमंत्री हैं झूठ का पुलिंदा
अमरोहा। चौधरी अजित सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुटकी लेते हुए हुआ कि वह झूठ का पुलिंदा है। जब गुजरात के मुख्यमंत्री बन थे, तब कहा था, मैंने शादी नहीं की। जब प्रधानमंत्री बने तो बोले मेरी पत्नी मिल गई है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण से लोगों का पेट भरने में माहिर हैं। वह एक अच्छे वक्त हैं। लेकिन भाषण से लोगों का पेट नहीं भरता। इसके लिए कुछ कर दिखाना होता है।




यूपी में हर नौकरी का रेट फिक्स 
अमरोहा। चौधरी अजित सिंह ने सपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हर नौकरी का रेट फिक्स हैं। बिना रिश्वत के कोई नौकरी नहीं लगती है। लेखपाल बनने के लिए बारह लाख, आईएएस बनने के लिए 70 लाख का रेट है। सपा में भ्रष्टाचार की हदें पार हो गई हैं। उत्तर प्रदेश अब उत्तर प्रदेश नहीं रहा है उल्टा प्रदेश बना गया है। क्योंकि यह सब कुछ उल्टा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed