{"_id":"641cb766c692b771dd085465","slug":"gangster-on-14-bookies-of-the-city-one-arrested-jpnagar-news-c-15-1-93921-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शहर के 14 सट्टेबाजों पर गैंगस्टर, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शहर के 14 सट्टेबाजों पर गैंगस्टर, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
अमरोहा। जुआ और सट्टा खेलने वालों के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के चौदह सट्टेबाजों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इतना ही नहीं पुलिस आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। उनकी संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में करीब एक महीने पहले सट्टा और जुआ खेलने वाले आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है। ये लोग गिरोह बनाकर जुआ सट्टा खेलकर आर्थिक और भौतिक लाभ कमाते हैं। इस गिरोह की वजह से शहर में लोगों के बीच डर रहता है। मोहल्ला इकरार नगर का रहने वाला अलीशेर इस गैंग का लीडर है। सभी आरोपियों के खिलाफ 14 (एक) की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा जुटा कर कुर्क कर लिया जाएगा। इसमें एक आरोपी पीरगढ़ के रहने वाले अतुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
इन आरोपियों के खिलाफ हुई कार्रवाई
मोहल्ला इकरार नगर निवासी अलीशेर, फाजिल उर्फ मुखिया, जावेद, पीरगढ़ का रहना वाला अतुल, मोहल्ला गुजरी बसावन का रहने वाला जफर अहमद, मोहल्ला मच्छरट्टा निवासी मोहम्मद फईम उर्फ फहीम, मोहल्ला मेहमदी सराय निवासी दीपू यादव उर्फ हेमेंद्र यादव, मोहल्ला नल निवासी मुल्ला फिरोज, मोहल्ला चाहगोरी नल निवासी मोहम्मद आरिफ, मोहल्ला मच्छरट्टा निवासी सरफुद्दीन, मोहल्ला दरबारे कलां रेता निवासी दिलशाद, मोहल्ला सराय कोहना निवासी दिलशाद, मोहल्ला मोहम्मदी सराय निवासी इसरार, मोहल्ला बटवाल निवासी मोहम्मद इसरार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें से अतुल को गिरफ्तार कर लिया गया है।