फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   gangrape.amroha,two sister

सगी बहनों से गैंगरेप में रिपोर्ट दर्ज

Sat, 11 Jun 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 11 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
gangrape.amroha,two sister
महिला से गैंगरेप
 कई दिन तक टाल मटोल करने के बाद आखिरकार थाना पुलिस ने सगी बहनों से गैंगरेप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इससे पहले गैंगरेप पीड़ित बहनों की इज्जत की कीमत लगती रही और थाना पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। फिलहाल पुलिस ने गैंगरेप के बाद पंचायत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है।  
विज्ञापन


देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में सगी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। चूंकि पड़ोस के गांव के आरोपी एवं पीड़ित एक ही समाज के थे। इसलिए बिरादरी के लोग समझौते के लिए दबाव बना रहे थे। इसके लिए धमकी भी दी गई थी और पंचायत भी बैठी थी। इसमें पंचों ने गैंगरेप पीड़ित बहनों की इज्जत की कीमत 20 लाख लगाकर मामला रफा-दफा कर दिया और थाना पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।
विज्ञापन


गैंगरेप के मामले में समझौते का प्रयास करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि गैंगरेप की सूचना मिलने के बाद ही पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए था। साथ ही आरोपियों को बचाने तथा गैंगरेप पीड़ित बहनों की पंचायतों में इज्जत लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए थी, मगर थाना पुलिस ने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी खबरें प्रकाशित हुईं तो पुलिस ने आरोपियों थाना क्षेत्र के हादरपुर गांव निवासी विक्रांत, निगम, तेजपाल, गौरव, कांठ थाना क्षेत्र के जमनिया गांव के विपिन, वरुण, सचिन, नन्हे तथा छजलैट थाना क्षेत्र के अनुज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष ऋषि कुमार ने बताया कि नौ युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed