फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gangeshwari and Bihari Singh's wrestlers dominate

Amroha News: गंगेश्वरी और बिहारी सिंह के पहलवानों का दबदबा

Tue, 12 Aug 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 12 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Gangeshwari and Bihari Singh's wrestlers dominate
रहरा। ग्रामोदय इंटर काॅलेज में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों और खेल संस्थानों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सब-जूनियर बालिका वर्ग वर्ग की 39 किलोग्राम में खुशनबी, ढयोटी धनौरा, 42 किलोग्राम में अनम ढयोटी धनौरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जूनियर बालिका वर्ग में बिहारी सिंह कन्या इंटर से 40 किलोग्राम में अग्रिमा शर्मा, 43 किलोग्राम में सलोनी, 46 किलोग्राम में प्रियांशी, 49 किलोग्राम में आयुषी, 53 किलोग्राम में कनक, 57 किलोग्राम नैंसी, 73 किलोग्राम में दीपांशी त्यागी पहले स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग 50 किलोग्राम में कनक और 55 किलोग्राम में ज्योति त्यागी बिहारी सिंह इंटर कॉलेज रहरा ने बाजी मारी। इसके अलावा सब जूनियर वर्ग में 35 किलोग्राम में अयान, 38 किलोग्राम में, शानीव और 41 किलोग्राम में अफसान कंपोजिट स्कूल धनौरा पहले स्थान पर रहे। 48 किलोग्राम में मेजबान विद्यालय के बॉबी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में 45 किलोग्राम में रितेश कुमार, 48 किलोग्राम पंकज, 51 किलोग्राम में अमित, 55 किलोग्राम में नितिन कुमार, 60 किलोग्राम में तरुण कुमार ग्रामोद इंटर कालेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 65 किलोग्राम में हिमांशु मोहम्मदपुर लोहारा ने भी बाजी मारी, 71 किलोग्राम में मोहित ठाकुर ग्रामोदय इंटर कालेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरुआत कार्यवाहक प्रधानाचार्य छोटेलाल और कुश्ती कोच अनिल कुमार ने खिलाड़ियों का परिचय करवाकर किया। कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में मुख्य रेफरी की भूमिका अनिल कुमार और अवधेश त्यागी ने निभाई, जबकि स्कोरर ब्रजपाल सिंह रहे। नेट रेफरी के रूप में अनमोल भाटी और शीतल त्यागी ने जिम्मेदारी संभाली, और टाइम कीपर वरुण कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed