{"_id":"5da7588a8ebc3e01557e8065","slug":"ganga-tigri-mela-gajraula-news-mbd326030856","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप ही बताएं क्या इस कार्य से संतुष्ट हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप ही बताएं क्या इस कार्य से संतुष्ट हैं
विज्ञापन
गंगाधाम तिगरी में घाट पर निरीक्षण करते डीएम उमेश मिश्र एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र सिं?
- फोटो : GAJRAULA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (अमरोहा)। डीएम उमेश मिश्र ने ठान लिया है कि इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर गंगाधाम तिगरी में लगने वाले मेले में किसी तरह की अव्यवस्था हावी नहीं होने देंगे। यही वजह है कि फिर से औचक निरीक्षण को पहुंचे डीएम ने वहां बनाई जा रही अस्थाई सड़कों की हालत पर नाराजगी जाहिर की। ठेकेदारों से पूछ बैठे कि आप ही बताएं, क्या अब तक के कार्य से संतुष्ट हैं? डीएम के तेवर देख ठेकेदारों ने भी कह दिया नहीं। इस पर डीएम ने उन्हें ईमानदारी से कार्य करने की सीख दी। साथ ही यह भी कहा कि यहां किया गया अच्छा काम उन्हें इस क्षेत्र में काफी आगे ले जा सकता है। इसलिए सोच समझकर कार्य करें। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
बुधवार को डीएम उमेश मिश्र फिर से गंगाधाम तिगरी में चल रही तैयारियों का जायजा लेने वहां जा पहुंचे। वह सबसे पहले सीसी रोड के सामने वीआई मार्ग पर पहुंचे। यहां उन्होंने काफी दूर तक रेतीली भूमि देखी तो इस बार वहां भजन संध्या कराने की इच्छा व्यक्त की। भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह से पूछा कि यह स्थान कैसा रहेगा? उन्होंने भी हामी भर दी। इसके बाद डीएम ने एडीएम गुलाब चंद्र और अधीनस्थों से भी इस पर चर्चा की। कहा कि यहीं भजन संध्या और शाम तो नियमित गंगा आरती का आयोजन कराया जाएगा। इसके बाद वे वहीं से सदर गेट के लिए चले लेकिन सड़क पूर्ण न होने के कारण घूमकर कांकाठेर मार्ग पर स्थित गोशाला के सामने से अस्थाई रोड पर होते हुए वहां पहुंचे। सदर चौराहे पर मशीनों से भूमि के समतलीकरण का कार्य चल रहा है। डीएम ने जिला पंचायत के एएमए हरमीक सिंह से नक्शा देखकर उस पर विचार-विमर्श किया। बाद में सदर स्नान घाट पर पहुंचे। यहां गंगा काफी गहराई में है और फिलहाल कटान भी कर रही है। उन्होंने यहां घाट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके बाद वहां बनवाई जा रहीं अस्थाई सड़कों की क्वालिटी पर असंतोष जाहिर किया। ठेकेदारों को भी कठघरे में खड़ा कर दिया। ठेकेदारों ने आश्वासन दिया कि कार्य में और सुधार लाएंगे। उन्होंने अपने पिछले भुगतान की मांग उठाई। डीएम ने शीघ्र पेमेंट करने को कह दिया। साथ ही फिर दोहराया कि 24 अक्तूबर तक संपूर्ण मेला क्षेत्र में अस्थाई सड़कों का जाल अवश्य बिछवा लें। इस मौके पर एसडीएम मांगेराम चौहान, एडीओ पंचायत मदनपाल सिंह, जिला पंचायत के मुख्य अभियंता भगवत सरन शर्मा, जेई मेघ सिंह, हैप्पी प्रधान, पिंटू धारीवाल, नागेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, वीरेंद्र सिंह देवल, प्रधान नारायण यादव आदि रहे।
गंगा मेला में मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति के लिए जिला प्रशासन पूरी तैयारियों में लगा हुआ है। कोशिश यही होगी कि कहीं कोई कमी रह न जाए।
- उमेश मिश्र, डीएम
इस बार गंगा मेले में भजन संध्या और नियमित गंगा आरती की व्यवस्था की जाएगी। भजन संध्या में प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा।
सरिता चौधरी, अध्यक्ष जिला पंचायत
गंगा में तैरते सांप को देख ठिठके डीएम
गजरौला। गंगाधाम तिगरी में निरीक्षण के दौरान गंगा नदी में अठखेलियां कर रहे काले सांप को देख वहां काफी भीड़ लग गई। डीएम उमेश मिश्र भी आ पहुंचे। दूर से ही सांप को देख उन्होंने कहा कि यह काफी विशैला है। यह पानी में रहने वाला सांप नहीं है। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने बताया कि गंगा नदी में इस तरह के विषैले सर्प पानी के बहाव में बहकर आ जाते हैं। हालांकि अभी तक किसी ने भी किसी स्नानार्थी को नुकसान नहीं पहुंचाया है।
विज्ञापन
गंगा में पानी नहीं छोड़ने को लिखा पत्र
गजरौला। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने डीएम उमेश मिश्र का ध्यान गंगा के बढ़े जल स्तर की ओर आकृष्ट कराया। साथ ही अनुरोध किया कि वह इस संबंध में बिजनौर बैराज के अफसरों से पत्र व्यवहार कर मेले तक गंगा में और पानी डिस्चार्ज नहीं करने को कहें। इस पर डीएम श्री मिश्र ने बताया कि वह पहले ही वहां बैराज के अधिकारियों को यहां पानी नहीं छोड़ने के लिए पत्र लिख चुके हैं। एक बार फिर बात कर लेंगे।
जुबिलेंट बनाएगा शौचालय और देगा कूड़ेदान
गजरौला। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगाधाम तिगरी में लगने वाले मेले में इस बार साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिलाधिकारी उमेश मिश्र के अनुरोध पर जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन ने गंगा मेले में शौचालय एवं कूड़ेदान उपलब्ध कराने को सहमति दी है। जुबिलेंट के महाप्रबंधक (जनसंपर्क) सुनील दीक्षित एवं अशोक राय ने डीएम को बताया कि कंपनी की ओर से यहां फाइवर की शीट वाले शौचालयों एवं कूड़ेदानों की व्यवस्था कराई जाएगी।
25 को आ जाएगा टैंट, बिजली का सामान
गजरौला। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के एएमए हरमीक सिंह ने डीएम उमेश मिश्र को बताया कि 24 अक्तूबर को मेला स्थल पर अस्थाई सड़कों का जाल बिछते ही अगले दिन टैंट और बिजली का सामान भी आ जाएगा। इस दौरान डीएम ने ठेकेदारों से उन्हें आ रही परेशानियों के संबंध में भी जानकारी ली। सभी ने फसल काटने को बड़ी चुनौती बताया। इस पर डीएम ने एसडीएम मांगेराम चौहान से कहा कि दो दिन के भीतर फसलों को कटवाएं।