फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ganga,flood,jpn

गंगा में उफान, तिगरी में  30 सेमी बढ़ा जलस्तर

Sun, 24 Jul 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 24 Jul 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
ganga,flood,jpn
6 गजरौला के ब्रजघाट में जलस्तर बढ़ने से उफान पर गंगा। - फोटो : amar ujala
पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में भारी बारिश से तीन दिन बाद फिर गंगा उफनने लगी हैं। अफसरों के मुताबिक, शनिवार को तिगरी में जलस्तर 30 सेमी. और ब्रजघाट में 15 सेमी. बढ़ा है। तिगरी में गंगा 200.40 मीटर पर बह रही है जबकि ब्रजघाट में जलस्तर 198.05 दर्ज हुआ।
विज्ञापन


फिलहाल जलस्तर तिगरी में खतरे के निशान से 1.60 मीटर नीचे हैं। गांवों तक पानी नहीं पहुंचा है। इधर, प्रशासन का कहना है वह अलर्ट है, बढ़ रहे जलस्तर पर नजर रखी जा रही है, लेकिन ग्रामीण खौफजदा हैं।
विज्ञापन


तिगरी में गंगा का जलस्तर पहले से बढ़ा है। लेकिन नदी अभी खतरे के निशान से नीचे है। अभी बाढ़ का खतरा नहीं है। एहतियात के तौर पर सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। चौबीस घंटे गंगा के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सभी विभागों को अपने स्तर से बाढ़ से निपटने को तैयार रहने को निर्देशित किया जा चुका है। वेद प्रकाश, जिलाधिकारी अमरोहा 

जलस्तर (मीटर में)
23 जुलाई        22 जुलाई
तिगरी-  200.40    200.30
ब्रजघाट- 198.05    197.90
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed