फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ganga Expressway: 40 percent construction of underpass in Ujhari and Mirzapur

गंगा एक्सप्रेस-वे: उझारी और मिर्जापुर में 40 प्रतिशत हुआ अंडरपास का निर्माण कार्य

Mon, 13 Mar 2023 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 13 Mar 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway: 40 percent construction of underpass in Ujhari and Mirzapur
मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए क्षेत्र में दो स्थानों पर अंडरपास बनाए जा रहे हैं। इनका निर्माण तेजी से किया जा रहा है। क्षेत्र के उझारी और मिर्जापुर में अंडरपास बनाने का काम 40 फीसदी तक हो चुका है। जबकि मंगरौला में प्रस्तावित अंडरपास बनाने का कार्य शुरू नहीं हुआ है। जिले में गंगा एक्सप्रेस की दूरी 24 किलो मीटर रहेगी। जबकि इसकी चौड़ाई 121 मीटर रहेगी।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट कही जाने वाली गंगा एक्सप्रेस वे योजना के तहत तेजी से कार्य चल रहा है। मेरठ से प्रयागराज तक सफर को सुगम बनाने के लिए 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण कराया जा रहा है। जिस पर काफी समय से काम किया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे की परिधि में अमरोहा जनपद की हसनपुर तहसील के 25 गांव आ रहे हैं। 25 गांवों के 2,467 किसानों की 315.761 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण किया गया है। क्षेत्र से गंगा एक्सप्रेस-वे गुजरने से यहां विकास को पंख लगेंगे। नए उद्योग स्थापित किए जाएंगे। पेट्रोल पंप, विद्यालय, होटल, शोरूम एवं अन्य तमाम प्रकार के व्यवसाय स्थापित होंगे। गांव मंगरौला में टी प्वाइंट लगाया जाएगा। जबकि गांव रुखालू के पास टोल टैक्स बनाया जाएगा। मेरठ से प्रयागराज की दूरी काफी कम हो जाएगी और लंबा सफर तय करने में समय भी कम लगेगा। यात्रियों को काफी आसानी होगी। धार्मिक दृष्टि से भी यह गंगा एक्सप्रेस वे काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रयागराज में गंगा स्नान एवं संगम का लोग धार्मिक पुण्य कमा सकेंगे। क्षेत्र के नगर पंचायत उझारी से बुरावली को जोड़ने वाले मार्ग पर उझारी के नजदीक और गांव मिर्जापुर में अंडरपास निर्माण का कार्य 40 प्रतिशत तक हो चुका है। जबकि मंगरौला में बनाया जाने वाला अंडर पास का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

अकबरपुर शर्की, कुआ डाली, पंडका, चक गुलाम अंबिया, सकतपुर करनपुर, मिर्जापुर डूंगर, गौरबपुर उर्फ रुस्तमपुर, पिपलोती खुर्द, पिपलोती मुस्तकम, रुखालू, शकरौली, मंगरोला, दौलतपुर कला, सूमाठेर, तरारा, मकनपुर शर्की, राजपुर, सांपा, उझारी, पाइंदापुर आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए उझारी और मिर्जापुर में करीब चालीस प्रतिशत अंडरपास का निर्माण कार्य कराया जा चुका है। तेजी के साथ कार्य चल रहा है। अब जल्द ही मंगरौला में भी अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू होगा। -विजय शंकर, एसडीएम हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed