फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ganga dham tigri mela

सुरक्षा में न रह जाए जरा भी चूक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
ganga dham tigri mela
गजरौला (अमरोहा)। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगाधाम तिगरी में लगने वाले एतिहासिक गंगा मेले की तैयारियों के दौरान वहां पहुंचे एडीजी (बरेली जोन) अविनाशचंद्र ने सुरक्षा बंदोबस्त के संबंध में जानकारी ली। अधीनस्थों को हिदायत दी कि मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है। इसलिए यहां सुरक्षा में जरा भी चूक न रह जाए। उन्होंने पूर्व में रह गई खामियों से सबक लेते हुए इस बार उनकी पुनरावृत्ति नहीं होने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन

बुधवार को आईजी (मुरादाबाद) रमित शर्मा और एसपी डा.विपिन ताडा के संग गंगाधाम तिगरी पहुंचे एडीजी अविनाशचंद्र ने सबसे पहले मेला स्थल पर घूमकर वहां का निरीक्षण किया। वहीं मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र सिंह से मंत्रणा की। इस बार घाटों के किनारे अधिक गहराई देख चिंता भी जाहिर की। उन्होंने गहराई वाले स्थानों पर संकेतक बोर्ड लगवाने और गोताखोरों को मुस्तैद रखने के निर्देश दिए। कहा कि मेला स्थल पर आने वाले प्रत्येत श्रद्धालु को किसी भी तरह की कोई तकलीफ न होने दी जाए। इस मेले के सफल आयोजन के लिए सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझें। इसके बाद उन्होंने मेला कोतवाली में सुरक्षा बंदोबस्त के संबंध में जानकारी हासिल करने को मीटिंग ली। उन्होंने मेला स्थल पर बनने वाले कंट्रोल रूम, वायरलेस सेंटर, सीसीटीवी कैमरा आदि के संबंध में भी जानकारी ली। बताया गया कि मेला इस बार तीन जोन और 14 सेक्टर में विभाजित किया जाएगा। यातायात व्यवस्था के लिए एक जोन और तीन सेक्टर बनाए जाएंगे। 55 पुलिस चौकियां, 27 बैरियर, 28 मचान, 850 नल, 1150 शौचालय बनाए जाएंगे। इसके अलावा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्कवायड भी मुस्तैद रहेगा। एडीजी ने सख्त हिदायत दी कि कोई भी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान लापरवाही न बरते। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र सिंह, आईजी रमित शर्मा, एसपी डॉ. विपिन ताडा, एडीएम गुलाबचंद, जिला पंचायत के एएमए हरमीक सिंह, जेई मेघ सिंह आदि भी रहे।
विज्ञापन

सड़कों पर उड़ रही धूल, आंखों के लिए खतरनाक
गजरौला। गंगाधाम तिगरी में मेला स्थल पर बनाई गई अस्थाई सड़कों पर धूल के अंबार उड़ रहे हैं। हालांकि बुधवार को एडीजी के निरीक्षण के दौरान वहां पानी का छिड़काव कराने के लिए टेंकर खड़े कराए गए थे लेकिन उनके जाते ही छिड़काव बंद करा दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि आंखों में धूल जाना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए मेला स्थल पर चश्मा अथवा मुंह पर रूमाल ढककर ही जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश शौचालयों में नहीं लगाए गए ड्रम
गजरौला। तिगरी स्थित अंगूरी देवी धर्मशाला में पूर्व में हुई बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने ठेकेदार को साफ हिदायत दी थी कि इस बार मेला स्थल पर प्रत्येक शौचालय में एक सीट पर एक ड्रम लगाया जाए ताकि मल उसमें एकत्र हो सके। इसके बावजूद ठेकेदार ने सदर घाट पर कुछ शौचालयों में दो सीट पर एक ड्रम लगा दिया। सेक्टर 10 से आगे बने शौचालयों में ड्रम लगाने की बजाए वहां लंबाई में गड्ढा खोदकर उस पर पालीथिन बिछा दी। वहीं, मेला स्थल पर कुल 1150 शौचालय बनने हैं। अभी एक चौथाई भी नहीं बने हैं।
घाट नहीं हुए तैयार, गंदगी के लगे हैं अंबार
गजरौला। गंगाधाम तिगरी में मेले की तैयारियां चल तो रही हैं लेकिन अभी तक वहां एक भी स्नान घाट तैयार नहीं हो सका है। आलम यह है कि जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी एवं उनके पति भूपेंद्र सिंह की चेतावनी के बावजूद अभी तक मेला स्थल पर एक भी स्नान घाट तैयार नहीं हो सका है। बुधवार को एडीजी अविनाशचंद्र के निरीक्षण के दौरान इसकी कलई भी खुल गई। सेक्टर एक एवं दो में भी स्नान घाट बनने हैं लेकिन वहां अभी तक कोई तैयारी नहीं की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ठेकेदार को नोटिस जारी किया जा रहा है।

जिला पंचायत के शिविर में मेला समिति की बैठक आज
गजरौला। गंगाधाम तिगरी में आज बृहस्पतिवार को मेला समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिला पंचायत के शिविर में अपराह्न एक बजे मेला समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। इसमें मेले में अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद शाम चार बजे इसी कैंपस में डीएम उमेश मिश्र के संग भी बैठक आयोजित की जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मेले में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed