{"_id":"5db8805b8ebc3e01346ce70b","slug":"ganga-dham-tigri-mela-gajraula-news-mbd32739133","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिगरी धाम मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी धाम मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (अमरोहा)। गंगाधाम तिगरी में लगने वाले मेले में बीस लाख से अधिक श्रद्धालु दूर-दराज से स्नान के लिए आते हैं। इस बार भी मेले में पांच बड़े झूले आकर्षण का केंद्र होंगे। इनके अलावा छोटे झूले भी लगाए जाएंगे।
सदर गेट पर मनोरंजन चौकी क्षेत्र में झूले लगाने का कार्य तेजी से चलता नजर आया। झूला मालिक गुलफाम निवासी दिल्ली ने बताया कि इस बार दो हवाई झूले, एक ब्रेक डांस झूला, एक ड्रेगन ट्रेन और एक नाव वाला झूला लगाया जाएगा। इसके अलावा मौत का कुआं समेत कई अन्य संसाधन भी मेले की रौनक बढ़ाएंगे। वहीं, मंगलवार को मेला स्थल पर मनोरंजन के संसाधनों को लगाने का काम तेजी से चलता नजर आया। ठेकेदार के श्रमिक क्रेन की सहायता से हवाई झूले और ड्रेगन ट्रेन आदि का सामान गाड़ने में लगे हुए थे। बता दें कि हर बार गंगा मेले में सबसे अधिक भीड़ सदर बाजार और सदर संतर में ही उमड़ती है। यहां मीना बाजार भी लगता है। इसके अलावा मनोरंजन के तमाम संसाधन भी यहीं रहते हैं।
आज से सेक्टर एक में नहीं होंगे अंतिम संस्कार
गजरौला। जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी ने कहा कि सेक्टर एक पर अंतिम संस्कार नहीं हो सकेंगे। इसके लिए गांव में प्रवेश करते ही सिंचाई विभाग की चौकी के पीछे वाले स्थान को चिह्नित कर वहां अस्थाई मार्ग बनवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि बुधवार से अंतिम संस्कार वहीं कराए जाएंगे। वहीं भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार से अंतिम संस्कार नए स्थान पर ही हो सकेंगे। स्नान घाट पर अंतिम संस्कार नहीं होने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
सीओ ने देखीं मेला कोतवाली में तैयारियां
गजरौला। मंगलवार को सीओ मोनिका यादव भी गंगाधाम तिगरी में मेला स्थल पर बन रही अस्थाई मेला कोतवाली के निरीक्षण को पहुंची। उन्होंने मेला प्रभारी किरनपाल से अब तक की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। साथ ही वहां टैंट आदि का काम तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। वहीं मौजूद इंस्पेक्टर डीके शर्मा ने भी ठेकेदार से बात कर काम में तेजी लाने को कहा। सीओ ने कहा कि शीघ्र अतिशीघ्र कोतवाली का निर्माण पूर्ण कराया जाए।