{"_id":"6510952e7b42ffeef80573a4","slug":"gang-raped-a-teenage-girl-after-calling-her-into-the-forest-on-some-pretext-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-5375-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: किशोरी को बहाने से जंगल में बुलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: किशोरी को बहाने से जंगल में बुलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
Mon, 25 Sep 2023 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। किशोरी को दूसरी बिरादरी के दो युवकों ने बहाने से जंगल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के चार घंटे बाद उसे बेहोशी की हालत में रेलवे लाइन किनारे फेंक गए। राहगीरों ने किशोरी को फेंकते देख उसके परिजनों को खबर दी। बेहोशी की हालत में मिली बेटी को सीएचसी लेकर पहुंचे। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला नगर के एक मोहल्ले का है। मोहल्ला निवासी महिला के आरोप के मुताबिक वह अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ रहती है। शुक्रवार की दोपहर दो बजे वह और उसकी बेटी घर पर थीं। इसी दौरान उसकी बेटी को मोहल्ले के ही दूसरी बिरादरी के दो युवकों ने फोन किया। बहाने से बुलाकर सलेमपुर गौसाईं के जंगल में ले गए। जहां पर दोनों ने उसको नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। चार घंटे बाद शाम को छह बजे किशोरी को बेहोशी की हालत में रेलवे लाइन के किनारे फेंक गए।
उधर से गुजर रहे दो युवकों ने आरोपियों को किशोरी को फेंकते देखा। उन्होंने पीड़ित किशोरी और आरोपियों को पहचान लिया। तुरंत परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे। किशोरी से जानकारी की तो उसने अपने साथ हुई वारदात बयां की। परिजन थाना पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने किशोर की मां की तहरीर पर आरोपियों विकास और प्रिंस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।