{"_id":"6ac6abc3058f10098906f340","slug":"gang-rape-of-teenage-girl-two-arrested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-174945-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
Thu, 08 Oct 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। किशोरी कक्षा नाै की छात्रा है। पुलिस को दी तहरीर में किशोरी के पिता ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे उनकी बेटी घर से कुछ दूरी पर स्थित पशुशाला में पशुओं को पानी पिलाने गई थी। वहां से लौटते समय रास्ते में आरोपी मिल गए। दोनों दोस्त हैं।
आरोप है कि दोनों किशोरी को जबरन घर ले गए और दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने किशोरी को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को दोनों न्यायालय में पेश किया जाएगा।