{"_id":"6902752a4941a845440c37f0","slug":"gajraulas-roadways-will-be-named-after-dr-ambedkar-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-150575-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डॉ. आंबेडकर के नाम से होगा गजरौला के रोडवेज का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डॉ. आंबेडकर के नाम से होगा गजरौला के रोडवेज का नाम
Thu, 30 Oct 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। हसनपुर और अमरोहा के बाद गजरौला के रोडवेज बस अड्डे का नामकरण होगा। क्षेत्रीय विधायक व जनप्रतिनिधियों ने नाम के प्रस्ताव एआरएम को सौंप दिया है। गजरौला में डॉ. भीमराव आंबेडकर रखने की पेशकश की है इससे पहले अमरोहा के रोडवेज बस अड्डे का नाम वैद्य रामकुमार रखने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है जबकि हसनपुर में रोडवेज बस अड्डे का नाम महाराजा अग्रसेन का प्रस्ताव विधायक ने दिया था।
एआरएम की ओर से डीएम को प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है। इसके बाद डीएम स्तर से शासन को भेजा जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि शासन से मंजूरी मिलते ही तीनों रोडवेज बस अड्डों का नामकरण कर दिया जाएगा। इसके बाद तीनों बस अड्डे इन्हीं नाम से पहचाने जाएंगे।
जिले में तीन रोडवेज बस स्टेशन अमरोहा, हसनपुर और गजरौला हैं। यहां से बिजनौर देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली और संभल के लिए बसों का संचालन होता है। बीते तीन सालों में नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत, मथुरा व आगरा के लिए भी बसों का संचालन हुआ है। तीनों बस स्टेशन काफी पुराने हैं लेकिन अब इनके नामकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिछले दिनों परिवहन विभाग ने अमरोहा बस स्टेशन का नाम पं. वैद्य रामकुमार बस स्टेशन करने का प्रस्ताव डीएम के अनुमोदन के बाद परिवहन निगम को भेजा था। इसके बाद निगम ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
हालांकि, अब तक आधिकारिक आदेश अफसरों को नहीं मिला है। इसके अलावा हसनपुर बस स्टेशन के नामकरण के लिए क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी से प्रस्ताव मांगा गया तो उन्होंने महाराजा अग्रसेन के नाम का समर्थन करते हुए प्रस्ताव एआरएम को दिया है जबकि मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा से प्रस्ताव मांगा तो उन्होंने भी गजरौला के रोडवेज बस अड्डे का नाम डॉ. भीमराव आंबेडकर रखने का समर्थन किया है।
- अमरोहा और हसनपुर के बाद गजरौला बस अड्डे के नाम का प्रस्ताव भी मिल गया है। डीएम का अनुमोदन प्राप्त करके दोनों प्रस्तावों को शासन को भेजा जाएगा। शासन के निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। - केसी गौड़, एआरएम