Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gajraula's Kamlesh is circling the officers to prove herself alive

Amroha News: खुद को जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहीं गजरौला की कमलेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Gajraula's Kamlesh is circling the officers to prove herself alive
खुद को जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहीं गजरौला की कमलेश
विज्ञापन

गजरौला (अमरोहा)। बिना जांच किए ही कागजों में मृत घोषित कर देने से परेशान गजरौला के गंगा नगर मोहल्ला निवासी कमलेश देवी खुद को जिंदा साबित करने के लिए भटक रही हैं। दो साल पूर्व कागजों में मृत दर्शा कर उनकी विधवा पेंशन बंद कर दी गई। किसी अधिकारी और कर्मचारी ने उसकी व्यथा को गंभीरता से नहीं लिया।
कमलेश देवी सिस्टम की लापरवाही और अधिकारी एवं कर्मचारियों की अनदेखी की शिकार हैं। बीमारी के कारण उनके पति की वर्षों पूर्व मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद उनकी विधवा पेंशन शुरू हो गई। जिससे उनका गुजारा चल रहा था। मगर बिना जांच किए ही दो साल पूर्व उनकी पेंशन को बंद कर दिया गया। कई महीने तक पेंशन नहीं आने के कारण उनके सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो गई। वह ब्लॉक कार्यालय में गईं। यहां बताया गया कि रिकॉर्ड के मुताबिक उनकी मृत्यु हो चुकी है। इस कारण उनकी पेंशन बंद की गई है। धनौरा में आयोजित तहसील दिवस में भी गुहार लगाई, मगर यहां भी उसकी फरियाद नहीं सुनी गई। विकास भवन में भी समाज कल्याण अधिकारी से लेकर अन्य अफसरों के यहां फरियाद लगाई। कहीं भी उनकी फरियाद को गंभीरता से नहीं लिया गया। वह दो साल से खुद को जीवित सिद्ध करने के लिए तमाम अधिकारी व कर्मचारियों के चक्कर लगा रही हैं।
विज्ञापन

गजरौला की कमलेश देवी का मामला सामने आया है। यह मामला उनसे जुड़ा नहीं है, फिर भी वह उनकी मदद करने में लगे हैं। जल्द ही उनकी पेंशन बहाल की जाएगी। इसके अलावा उनको कागजों में मृत दर्शाने के लिए किसकी लापरवाही है, इसकी जांच करा रहे हैं, जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष कुमार सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed