फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gajraula: Property dealer shot dead, incident happened near police post

गजराैला में खून खराबा: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, पुलिस चौकी के पास हुई दिल दहला देने वाली घटना

Mon, 30 Sep 2024 04:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 30 Sep 2024 04:50 PM IST
सार

गजरौला में प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात औद्योगिक चौकी से महज 100 मीटर दूर हुई। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Gajraula: Property dealer shot dead, incident happened near police post
गजराैला में हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के पास दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर विक्रम सिंह (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया था। उसे हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन


विक्रम सिंह चकनवाला गांव के रहने वाले थे। वह दस वर्षों से मायापुरी मोहल्ले में रह रहे थे। हत्यारोपी बिजनौर जिले के शिवाला कलां थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। विक्रम सिंह ने दस साल पहले अपने गांव की जमीन बेच दी थी। इसके बाद वह नगर में आकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने लगे थे।
विज्ञापन


पत्नी कश्मीरी देवी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से निकले थे। सीओ श्वेताभ भास्कर के अनुसार, पुलिस को 12 बजे सूचना मिली कि एफसीआई गोदाम के पास एक व्यक्ति को गोली मारी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद माैके पर पुलिस पहुंची। घायल विक्रम सिंह को हायर सेंटर पहुंचाने की कोशिश की गई  लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर सुधीर कुमार, सीओ श्वेताभ भास्कर और एएसपी राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।


फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी बिजनौर जिले के शिवाला कलां थाना क्षेत्र का निवासी है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed