फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gajraula: Hailstorm with rains and thunderstorms, sudden change of weather

गजरौला: झमाझम बारिश और आंधी के संग ओलावृष्टि, अचानक बदला मौसम, शाम पड़े ओले, रात में गिरा तापमान

Wed, 27 Nov 2019 10:09 PM IST
अमर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा) Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 27 Nov 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Gajraula: Hailstorm with rains and thunderstorms, sudden change of weather
गजरौला के गांव कंकाठेर में जमकर पड़े ओले - फोटो : अमर उजाला
गजरौला इलाके में अचानक ही झमाझम बारिश और तेज आंधी के संग ओलावृष्टि होने से मौसम सर्द हो गया। वहीं फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन


बुधवार की शाम सवा छह बजे अचानक ही बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के साथ ही आंधी और ओलावृष्टि से मौसम का मिजाज बदल गया। वहीं आंधी के कारण कई स्थानों पर लगे होर्डिंग और पेड़ की शाखाएं टूटकर नीचे आ गिरीं। 


वहीं लाइनों पर तार टूटकर गिरने से बिजली आपूर्ति और बीएसएनएल की संचार सेवाएं भी ठप हो गईं। ओले गिरने के कारण ब्लाक के गांव कांकाठेर, खादगूजर, सलेमपुर गोसांई, सिहाली गोसांई, दरियापुर, शहबाजपुर डोर, ख्यालीपुर ढाल आदि में फसलों को नुकसान पहुंचने की भी सूचनाएं हैं। 
विज्ञापन


उधर, नगर में तेज बारिश के कारण खाली और निचले हिस्सों में पानी भर गया। बस्ती रोड पर भी कई दुकानों में पानी भर जाने से दुकानदारों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed