फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gajraula: girl murdered by strangulation with dupatta, body found lying room of house, one accused custody

गजरौला में वारदात: दुपट्टे से गला घोट किशोरी की हत्या, घर के कमरे में पड़ा मिला शव, हिरासत में एक आरोपी

Tue, 03 Dec 2024 04:51 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 03 Dec 2024 04:51 PM IST
सार

गजरौला में 16 वर्षीय किशोरी की दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। पुलिस जांच में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है।

विज्ञापन
Gajraula: girl murdered by strangulation with dupatta, body found lying room of house, one accused custody
किशाेरी की हत्या के बाद जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

मौसेरे भाई की बेटी के नामकरण से लौटी 16 वर्षीय किशोरी की घर में ही दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी गई। उसका शव कमरे में पड़ा मिला। एसपी, एएसपी समेत आला अधिकारियों ने मुआयना कर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की बात सामने आई है। यह घटना गजरौला थानाक्षेत्र के गांव में हुई।
विज्ञापन



यहां पर मजदूर का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे और दो बेटियां हैं। वह अपनी पत्नी के साथ राजस्थान के दादरी में मजदूरी करता है। पांच दिन पहले ही दोनों राजस्थान गए थे। गांव में ही किशोरी की मौसी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की रात किशोरी के मौसेरे भाई की बेटी का नामकरण कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए किशोरी अपने बहन-भाइयों के साथ गई थी। रात एक बजे तक परिवार के लोगों और रिश्तेदारों ने डीजे पर डांस किया।

इसके बाद किशोरी अपनी बड़ी बहन से साथ घर चली गई और दोनों अलग-अलग कमरों में सो गईं। मंगलवार सुबह छोटा भाई चाय लेकर कमरे में पहुंचा तो किशोरी मृत अवस्था में पड़ी मिली। दुपट्टे का फंदा गले में कसा हुआ था। किशोरी के कपड़े अस्त-व्यस्त हुए थे।

चीखपुकार मचने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही गजरौला पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एसपी राजीव कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सबूत जुटाए।


बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में किशोरी के भाई ने गांव के ही रहने वाले संदीप और अमित पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में पूछताछ की जा रही है। मृतक किशोरी और आरोपी एक ही बिरादरी के हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed