फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Funds amounting to 5.50 crore released for preparations for the Tigri Ganga Fair.

Amroha News: तिगरी गंगा मेले की तैयारियों के लिए 5.50 करोड़ की धनराशि अवमुक्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Funds amounting to 5.50 crore released for preparations for the Tigri Ganga Fair.
अमरोहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध राजकीय तिगरी गंगा मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नवंबर की शुरुआत से तैयारियां शुरू होंगी, जबकि 20 नवंबर को देवोत्थान एकादशी पर मेले की विधिवत शुरुआत और 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्य स्नान होगा। प्रशासन ने 7.20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था, जिसमें शासन ने 5.50 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

तिगरी मेले में हर वर्ष 32 से 36 लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं। पिछले वर्ष करीब 36 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया था। कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले श्रद्धालु दिवंगत परिजनों की स्मृति में दीपदान भी करते हैं। वर्ष 2017 में मेले को राजकीय मेले का दर्जा मिला था।
विज्ञापन

मेले में सुरक्षा, यातायात और स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए विभागों को जिम्मेदारी दी जाएगी। सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी होगी। मोबाइल नेटवर्क के लिए एक स्थायी और तीन अस्थायी टावर लगाए जाएंगे। एंबुलेंस, गोताखोर, जनरेटर, ट्रांसफार्मर और पार्किंग समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह ने बताया कि शासन से मेले की तैयारियों के लिए 5.50 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं।
---

महापुरुषों के नाम पर होंगे प्रमुख घाट
तिगरी मेले में इस बार प्रमुख घाटों का नाम विभिन्न महापुरुषों के नाम पर रखा जाएगा। इनमें अटल घाट, श्यामा प्रसाद मुखर्जी घाट, शिव घाट, रामघाट, चौधरी चरण सिंह घाट, पंडित दीनदयाल घाट, आंबेडकर घाट, सरदार पटेल घाट और ज्योतिबा फुले घाट शामिल हो सकते हैं।
---
श्रद्धालुओं के लिए रहेंगी ये प्रमुख सुविधाएं
हैंडपंप
अस्थायी शौचालय
नाव
मचान
बैरियर
बोरिंग
आवश्यकतानुसार पुआल व चटाइयां
पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी निगरानी
तीन ड्रोन कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था
एंबुलेंस, गोताखोर, मोबाइल टावर, जनरेटर और ट्रांसफार्मर की व्यवस्था
.............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed