फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   full night rain fall

रातभर बारिश, सुबह खुशनुमा मौसम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
full night rain fall
अमरोहा। शनिवार शाम बदले मौसम का असर रविवार सुबह देखने को मिला। शनिवार रात रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। करीब चार दिनों से हो रही उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। रविवार को आसमान में छाए बादल के बीच खुशगवार मौसम का लोगों ने लुत्फ उठाया। वहीं बदले मौसम से अधिकतम तापमान 30.4 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन

पिछले हफ्ते हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी लेकिन बाद सूरज की तपिश बढ़ गई। बादलों में छिपे सूर्य देव तमतमा कर बाहर आ गए। चटक धूप से हर कोई पसीने से तरबतर होने लगा। वहीं बारिश के बाद धूप से उमस बढ़ गई। इसका असर अस्पतालों में भी देखने को मिला। वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ गई। पिछले चार दिन लोग उसमभरी गर्मी की जद में रहे। शनिवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम में बदलाव आया लेकिन देर रात झमाझम बारिश शुरू हो गई। रुक-रुककर रातभर बारिश होती रही। लोगों की रविवार की सुबह बारिश के बीच खुशनुमा मौसम के साथ हुई। बाद में बारिश थम गई लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में बीच-बीच में धूप जरूर खिली, लेकिन तापमान में गिरावट और खुशगवार मौसम से धूप में असर नहीं दिखा। वहीं छुट्टी का दिन होने से बच्चों और बड़ों ने खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed