फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Free travel for sisters in roadways buses for three days starting today on the occasion of Raksha Bandhan.

Amroha News: रक्षाबंधन पर आज से तीन दिन तक बहनों के लिए रोडवेज बसों में फ्री यात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Free travel for sisters in roadways buses for three days starting today on the occasion of Raksha Bandhan.
अमरोहा। रक्षाबंधन पर बहनों के लिए रोडवेज बसों में तीन दिन तक फ्री यात्रा रहेगी। यह सुविधा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक लागू रहेगी। इससे जनपद की सैकड़ों महिलाओं को फायदा मिलेगा। महिला यात्री के साथ सहवर्ती भी फ्री चलेगा। इससे महिलाओं में खुशी का माहौल है। चालक और परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना भी लागू की गई है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था रहेगी। स्थानीय मार्गों के साथ ही मुख्य मार्गों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, ताकि बहनों को भाइयों के घर पहुंचने में परेशानी न हो। मेरठ, दिल्ली, नूरपुर और बिजनौर समेत अधिक यात्री दबाव वाले मार्गों पर अतिरिक्त बसें संचालित करने के साथ हर बस के फेरे बढ़ाए जाएंगे। बस अड्डों पर भी यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और बसों के संचालन की निगरानी के लिए कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि रक्षाबंधन को सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। बृहस्पतिवार से डिपो की सभी 95 बस ऑनरोड रहेंगी। पहली बार तीन दिन के लिए फ्री यात्रा की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
30 अगस्त से वृद्ध महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में फ्री यात्रा
अमरोहा। रोडवेज बसों में 60 साल की वृद्ध महिलाओं के लिए भी रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की सुवधिा मिलेगा। रक्षाबंधन के बाद इस योजना को लागू किया जाएगा। इससे महिलाओं में काफी खुशी का माहौल है। महिलाओं को बस में अपना आधार कार्ड दिखाना होगा। ई-टिकट मशीन में इसकी अलग से व्यवस्था की जाएगी। जनपद की करीब 15 हजार महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि फिलहाल तीन दिन तो बसों में फ्री यात्रा की सुविधा है लेकिन 30 अगस्त से वृद्ध महिलाओं को बसों में फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा आजीवन दी जाएगी। महिला को यात्रा के दौरान अपना आधार कार्ड दिखाना जरुरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed