फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fraud with women

महिला को पता नहीं, खाते में दो साल से लेनदेन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
fraud with women
अमरोहा। पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महिला का खाता अमरोहा की एक ब्रांच में है, लेकिन उसकी बिना अनुमति के बैंक कर्मचारी दो साल से खाते में लेनदेन कर रहा है। इस दौरान करीब डेढ़ लाख रुपये का लेनदेन हुआ। जिसमें महिला का भी पचास हजार रुपये का नुकसान हुआ है। खास बात यह है कि यह लेनदेन संभल की एक ब्रांच में हुआ है। महिला को जब इसकी भनक लगी तो हड़कंप मच गया। पीड़ित महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी निवासी नसीमा ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनका बैंक खाता मोहल्ला लकड़ा की पंजाब नेशनल बैंक में है, लेकिन पिछले दो साल से उनकी बिना अनुमति के खाते में फर्जी तरीके से लेनदेन चल रहा है। लेनदेन संभल की एक शाखा में हुआ है। बैंक में शिकायत करने पर चला भी लेनदेन करने वाला कोई और नहीं बल्कि बैंक का ही एक कर्मचारी है। बैंक खाते में फर्जी तरह से लेनदेन की भनक लगते ही महिला के परिजनों में खलबली मच गई। उन्होंने पासबुक पर एंट्री कराई। जिसमें पता पता चला कि करीब 10 से 15 बार खाते से पैसा निकाला और डाला गया है। ये लेन देन करीब डेढ़ लाख रुपये का रहा। इसमें महिला का भी 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed