{"_id":"6248a22653ca701fe74d5d38","slug":"fraud-with-shopkeeper-hasanpur-news-mbd4234676132","type":"story","status":"publish","title_hn":"57 हजार की रकम ट्रांसफर कराकर कार से फरार हो गया जालसाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
57 हजार की रकम ट्रांसफर कराकर कार से फरार हो गया जालसाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुरावली (अमरोहा)। दुकान पर मनी ट्रांसफर कराकर बिना नकदी दिए एक युवक कार में सवार होकर फरार हो गया, दुकानदार ने काफी पीछा किया, लेकिन ठगी करने वाले को पकड़ा नहीं जा सका। ठगी का शिकार हुए दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली का है। गांव निवासी नईम अहमद के बेटे जीशान ने गांव में ही लोगों की सहूलियत के लिए मनी ट्रांसफर केंद्र खोला है। इससे लोगों को बैंक में लाइन लगाए बिना किसी भी खाते में रकम जम करवा और निकाल सकते हैं। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे एक व्यक्ति कार में सवार होकर उनकी दुकान पर पहुंचा। उसने पैसे ट्रांसफर करने के बारे में जानकारी ली, जब पता चला कि सुविधा उपलब्ध है तो खुद को एक फैक्टरी में ठेकेदार बताते हुए एक खाते में 57,200 की रकम ट्रांसफर करने की बात कही। दुकानदार ने उसके बताए खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद जालसाज ने कहा कि कार से कैश लेकर आता हूं। वह कार में बैठ कर चकमा देकर फरार हो गया। जब तक दुकान स्वामी कुछ समझ पाता तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बाइक पर बैठ कर दुकानदार और उसके साथियों ने काफी दूर तक सडुकों पर उसकी तलाश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।