फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fraud

खुलासे के बाद महिला की विधवा पेंशन पर रोक, पाई-पाई की होगी रिकवरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
fraud
अमरोहा। जिला प्रोबेशन विभाग की विधवा पेंशन में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मचा है। एडीओ ने जांच पर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी है। जीवित पति को स्वर्गीय बनाकर विधवा पेंशन लेने फर्जीवाड़ा सही पाया गया। इसके बाद विभाग ने महिला की पेंशन काट दी है। अब महिला ने पाई-पाई की वसूली होगी। इसके लिए विभाग महिला को वसूली का नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गंगेश्वरी ब्लाक क्षेत्र के ढबारसी गांव में वृद्धावस्था पेंशन के अलावा विधवा पेंशन में फर्जीवाड़ा हुआ है। जिला प्रोबेशन विभाग में वित्तीय वर्ष 2020-21 की सूची में शामिल एक महिला जीवित पति को स्वर्गीय बनाकर विधवा पेंशन लेती पाई गई है। यह महिला पंद्रह सौ रुपये देकर आठ साल पहले पेंशन की लाभार्थी बनी थी। ऐसा फर्जीवाड़ा विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की साठगांठ से होना स्वाभाविक हैं। इसके अलावा वर्षों पहले मर चुकीं चार लाभार्थियों के खाते में पेंशन आने का खुलासा हुआ है। जबकि कई महिलाओं को जाति और उनके खाते बदलकर पेंशन दी जा रही है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने फर्जीवाड़े का खुलासा किया तो जिला प्रशासन में खलबली मच गई। शुक्रवार को उच्चधिकारियों ने एडीओ पंचायत परमाचंद गांव भेजकर मामले की जांच कराई। यहां लाभार्थी का पति घर में सकुशल मिला। एडीओ ने महिला से बयान दर्ज किए और फोन से वीडियो बनाई। एडीओ की पूछताछ में महिला ने खुद कबूल किया था कि वह पिछले सात-आठ साल से पेंशन ले रही है। लेकिन, उसे यह नहीं पता कि उसे विधवा पेंशन मिलती है या वृद्धावस्था की। उसने पेंशन बनवाने के लिए दलाल को पहचान पत्र, बैंक की पास बुक और फोटो दिए थे। एडीओ पंचायत ने जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी। प्रकरण सही पाए जाने पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से महिला की पेंशन काट दी है। अब महिला से पाई-पाई की रिकवरी की जाएगी। इसके लिए प्रोबेशन विभाग महिला को रिकवरी का नोटिस जारी करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत से जीवित पति को स्वर्गीय बनाकर विधवा पेंशन लेने की जांच कराई गई थी। जो सही पाई गई है। महिला गलत तरीके से पेंशन ले रही थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर महिला की पेंशन काट दी गई है। अब महिला से शुरू से अबतक मिली पेंशन धनराशि की रिकवरी कराई जाएगी। इसके लिए जल्द महिला को नोटिस जारी किया जाएगा।
- शक्तिसरन श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed