{"_id":"5f74dee68ebc3e9bee593133","slug":"fraud-jpnagar-news-mbd364454173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतकों के खाते में गई पेंशन बैंकों से वापस मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतकों के खाते में गई पेंशन बैंकों से वापस मांगी
विज्ञापन
अमरोहा। समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था पेंशन में फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद अफसरों की नींद टूट गई है। विभागीय जांच में मिले अपात्रों की पेंशन पर रोक लगा दी गई है जबकि मृतकों के खाते में भेजी गई धनराशि को बैंक से वापस कराने की सिफारिश की गई है। यह पेंशन की धनराशि सरकार को वापस भेजी जाएगी। फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और दलालों में खलबली मची हुई है।
जिला समाज कल्याण विभाग वृद्धावस्था में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिले 34, 349 वृद्धावस्था पेंशन धारकों में सैकड़ों अपात्रों को वृद्धजनों का हक दिया जा रहा था। हसनपुर ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत भीमा सुल्तानपुर में वृद्धावस्था पेंशन में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। ग्राम पंचायत में टोटल 94 लोगों को पेंशन की धनराशि आवंटित होती है। इसमें कई अपात्रों को पात्र बनाकर वर्षों से वृद्धावस्था पेंशन की धनराशि दी जा रही थी। निर्धारित 60 वर्ष से कम उम्र के ग्रामीणों के आधार कार्ड में जन्मतिथि को बदलकर करके फर्जीवाड़ा किया गया था। उनकी उम्र मतदाता सूची में 39 वर्ष, 40 वर्ष और 42 वर्ष है और वह वृद्धजनों का हक डकार रहे थे जबकि छह मृतकों के खाते में पेंशन भेजी जा रही थी और दो अपात्र है जिनको भी पेंशन भेजी जा रही थी। फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ तो विभागीय अफसर में खलबली मची हुई है। अधिकारी अपात्रों की पेंशन काटने के साथ मृतकों को भेजी गई पेंशन की धनराशि बैंकों से वापस कराने की कार्रवाई की जा रही है।
भीमा सुल्तानपुर के लाभार्थियों का सत्यापन कराया गया है। इस दौरान छह लाभार्थी मृत मिले हैं जिनके खाते में सरकार ने पेंशन भेजी जा रही थी जबकि दो अपात्र भी मिले है। सभी मृतकों के खातों में आई धनराशि को बैंक से वापस कराया जाएगा।
विज्ञापन
- मनोज कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी