{"_id":"6858654ef825af8f940dd1b2","slug":"fraud-accused-absconding-for-13-years-arrested-warrant-issued-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-142293-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 13 साल से फरार धोखाधड़ी \nका आरोपी गिरफ्तार, वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 13 साल से फरार धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, वारंट
Mon, 23 Jun 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)।
धोखाधड़ी के मामले में 13 साल से फरार चल रहे त्रिलोकी सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस को देखकर आरोपी गंगा पार कर मेरठ जिले की सीमा में चला जाता था। धनौरा क्षेत्र के गांव चांदरा फॉर्म निवासी त्रिलोकी सिंह के खिलाफ साल 2012 में थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था। उस समय पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, लेकिन जमानत कराने के बाद आरोपी त्रिलोक कोर्ट के समक्ष हाजिर नहीं हुआ। कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी कर रखा था।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना पर त्रिलोक सिंह को रविवार सुबह गांव चांदरा फॉर्म से गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि जब भी पुलिस उसे पकड़ने जाती थी तो वह गांव के पास बह रही गंगा नदी पार कर मेरठ जिले में चला जाता था। एक हफ्ता पहले भी थाना पुलिस ने 28 साल से फरार चल रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। गांव देहरी बुजुर्ग निवासी हरलाल पेशे से चालक है। मुरादाबाद में उसके वाहन से एक युवक की मौत हो गई थी। कोर्ट से जमानत कराने के बाद हरलाल कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ था। संवाद