फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fourth phase of admission process begins at ITIs.

Amroha News: आईटीआई में चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Fourth phase of admission process begins at ITIs.
अमरोहा। जिले के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण सत्र 2026 के चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी शुरू हो गई है। प्रथम तीन चरणों में राजकीय संस्थानों में प्रवेश लेने वाले ऐसे प्रशिक्षार्थी, जो प्रवेश निरस्त कराना चाहते हैं, 27 से 29 सितंबर तक राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

नोडल प्रधानाचार्य राहुल शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षार्थी एससीवीटी पोर्टल पर लॉगिन कर नाम कटाने का कारण दर्ज करते हुए सहमति देंगे। रिक्त सीटों पर उन प्रवेशित प्रशिक्षार्थियों को उच्चीकरण का मौका मिलेगा, जिन्होंने फ्लोट विकल्प पर सहमति दी है और अब तक उच्चीकरण नहीं हुआ है। उच्चीकरण मेरिट और विकल्प के क्रम में होगा।
विज्ञापन

उच्चीकरण के बाद अभ्यर्थी पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि से बुलावा पत्र देखकर प्रिंट निकाल सकेंगे। सूचना मोबाइल पर भी भेजी जाएगी। उच्चीकरण सूची से प्रवेश प्रक्रिया एक से तीन अक्तूबर तक चलेगी और अवकाश में भी जारी रहेगी। जिले के सभी राजकीय आईटीआई खुले रहेंगे। राजकीय आईटीआई सहसपुर जोया के प्रवेशार्थियों को राजकीय आईटीआई गांव केशोपुर में उपस्थिति देनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed