फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four years imprisonment for molesting a teenager

Amroha News: किशोरी से छेड़खानी के दोषी को चार साल की सजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Four years imprisonment for molesting a teenager
अमरोहा। किशोरी से छेड़खानी के दोषी को कोर्ट ने चार साल की सजा सुनाई है। साथ ही दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। घटना में शामिल एक आरोपी की पत्रावली किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है। सजा सुनाए जाने के बाद जमानत पर बाहर दोनों आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ये घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव में हुई थी। गांव में एक किसान का परिवार रहता है। मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय भांजी उनके घर मेहमानदारी में आई हुई थी। 23 अगस्त 2014 की शाम पांच बजे किशोरी खेत से चारा लेने गई थी। किशोरी को अकेली देखकर गांव के ही जसपाल ने साथी के साथ मिलकर किशोरी को पकड़ लिया। उसके साथ छेड़खानी की और कपड़े फाड़ दिए थे। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए थे।
विज्ञापन

मामले में किशोरी के मामा ने आरोपी जसपाल और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश विशेष पॉक्सो एक्ट तृतीय ईश्वर सिंह की अदालत में चल रही थी। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक बसंत सिंह सैनी पैरवी कर रहे थे। मामले में एक आरोपी की पत्रावली किशोर न्याय बोर्ड में चली गई। बृहस्पतिवार को न्यायालय ने मुकदमे में सुनवाई की और आरोपी जसपाल सिंह को दोषी करार दिया। साथ ही उसे चार साल की सजा और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article