फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Due to fog, four trains will be affected for three months, trips of many trains reduced.

Amroha: कोहरे के कारण तीन महीने तक प्रभावित रहेंगी चार ट्रेनें, कई गाड़ियों के फेरे किए गए कम

Mon, 04 Dec 2023 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 04 Dec 2023 01:29 AM IST
सार

कोहरे को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों ने सीट आरक्षित करवाई थी उन्हें रिफंड दिलवाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Amroha: Due to fog, four trains will be affected for three months, trips of many trains reduced.
कोहरे के बीच गुजरती ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिसंबर से फरवरी माह के बीच अगर ट्रेन से कहीं जाने का इरादा है, तो घर से निकलने से पहले उनके संचालन की स्थिति जरूर जांच लें। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। जिसके चलते अमरोहा से गुजरने वाली चार ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ठंड के शुरुआती दौर में कोहरे ने दस्तक दे दी है। घने कोहरे को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों के फेरों में कमी कर दी है।

विज्ञापन


जिस कारण अगले तीन महीने यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। पूरे सप्ताह चलने वाली ट्रेनों को चार दिनों के लिए रद्द किया है। ट्रेनों के फेरे कम होने के कारण यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेनें रद्द होने के कारण जो यात्री रिजर्वेशन निरस्त करा रहे हैं, उनके टिकट की पूरी रकम वापस की जाएगी।

विज्ञापन

अमरोहा से गुजरने वाली इन ट्रेनों के फेरे किये गए कम

- इंटरसिटी एक्सप्रेस (लाल कुंआ- आनंद विहार) 15059/15060 - 5 दिसंबर से 29 फरवरी 2024 तक रद्द रहेगी।
- संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (काठगोदाम - दिल्ली) 15035/15036 - 2 दिसंबर से 29 फरवरी के बीच मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को रद्द रहेगी। केवल सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

- काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (नई दिल्ली- बनारस ) 15127/15128 - 2 दिसंबर से 29 फरवरी तक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को रद्द रहेगी। केवल बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी।
- अवध आसाम एक्सप्रेस (लाल गढ़ - डिब्रूगढ़) 15909/15910- छह दिसंबर से 29 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार को अमरोहा में रद्द रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed