फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four thousand toilets will be constructed at the Tigri Ganga Fair, and a hospital will be set up for the care of animals.

Amroha News: तिगरी गंगा मेले में बनेंगे चार हजार शौचालय, पशुओं की देखभाल को बनेगा अस्पताल

Thu, 15 Oct 2026 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 15 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Four thousand toilets will be constructed at the Tigri Ganga Fair, and a hospital will be set up for the care of animals.
अमरोहा। प्रशासन ने तिगरी गंगा मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंचायतीराज विभाग की ओर से मेला स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 4948 शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। शौचालयों से निकलने वाले मल को टैंकरों के माध्यम से चुचैला कलां गांव में बने मानव मल प्रबंधन यूनिट में भेजा जाएगा। जिससे मेला स्थल पर सफाई रहे।
विज्ञापन




हालांकि गंगा मेला नवंबर में शुरू होगा लेकिन उससे पहले ही तैयारियां शुरू की जा रही है। मेला स्थल पर अभी पानी भरा हुआ है। जल्द ही प्रशासन की ओर से धरातल पर तैयारियां शुरू की जाएंगी। मेले में 200 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। मेले को बीस सेक्टर में बांटा जाएगा। उसके अनुसार ही सफाई कर्मी तैनात किए जाएंगे। जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पंचायतीराज विभाग की ओर से भी मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मानव मल को चुचैला कला तक पहुंचाने के लिए टैंकरों की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, भैंसा बुग्गी और बैलगाड़ियों से आने वाले श्रद्धालुओं के पशुओं की देखभाल के लिए पशु चिकित्सालय भी बनाया जाएगा। मेले में आने वाले पशु को किसी प्रकार की परेशानी होती है, उसके लिए पशु चिकित्सालय बनाया जाएगा। जहां पर उपचार किया जाएगा। मेला स्थल पर सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। जिला पंचायत राज अधिकारी नितिन कुमार ने बताया मेला स्थल पर 4948 शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा और साफ-सफाई के लिए 200 सफाई कर्मी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed