फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four roads will be constructed in Dhanaura with a budget of Rs. 1.25 crore

Amroha News: धनौरा में सवा करोड़ से होगा चार सड़कों का निर्माण

Sun, 08 Jun 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 08 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Four roads will be constructed in Dhanaura with a budget of Rs. 1.25 crore
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

बाईपास मार्ग से गांव धनौरी खुर्द जाने वाले मार्ग पर बसी आबादी के लिए राहत की खबर है। नगर पालिका की ओर से वहां करीब 30 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा नगर में तीन अन्य वार्डों में भी करीब एक करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण का काम कराया जाएगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया का काम पूरा किया जा चुका है।
नगर में चार प्रमुख स्थानों पर सड़क निर्माण होना है। चारों सड़कों के निर्माण पर करीब सवा करोड़ रुपये खर्च होंगे। घास मंडी से धनौरी खुर्द जाने वाले मार्ग की हालत काफी समय से खराब है। पानी की निकासी का भी उचित प्रबंध नहीं होने से सड़क पर जगह-जगह पानी भरा है, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। आसपास के लोग काफी समय से इस मार्ग को बनवाने की मांग कर रहे थे इस मार्ग पर रहने वाले लोग काफी समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि इस सड़क पर जल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। वह काम पूरा होते ही सड़क निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। नुक्कड़ शिव मंदिर से गुरुद्वारा होते हुए महादेव गेट तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से सड़क व सीसी नाली बनाने का काम भी शुरू हो रहा है। कंचन बाजार चौराहे से मंडी समिति तक करीब 35 लाख से सड़क बनाई जाएगी। मोहल्ला सुभाष नगर में करीब 15 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण का कार्य कराया जाएगा। पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि जून में ही सभी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed