{"_id":"64bad364d12b29332a027c54","slug":"four-funeral-pyres-arose-together-in-mubarijpur-mourning-spread-throughout-the-village-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-1452-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मुबारिजपुर में एक साथ उठीं चार अर्थियां, पूरे गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मुबारिजपुर में एक साथ उठीं चार अर्थियां, पूरे गांव में पसरा मातम
Sat, 22 Jul 2023 12:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
रहरा (अमरोहा)। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव मुबारिजपुर में शुक्रवार सुबह एक साथ चार अर्थियां उठीं। नजदीकी गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। हर तरफ चीत्कार और रोंगटे खड़े करने वाला दृश्य दिखाई दे रहा है। जब शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी की जा रही थी तो उनकी मां अपने लाल को कफन में लिपटा देखकर बेहोश होकर गिर गईं।
बृहस्पतिवार को मुरादाबाद के मैनाठेर क्षेत्र में तेज रफ्तार से जा रही डीसीएम सड़क किनारे खड़ी ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई थी। हादसे में डीसीएम सवार आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव मुबारिजपुर गांव निवासी धर्मेंद्र, भूपेंद्र, सूखा और विजयपाल की मौत हो गई थी। चारों आपस में दोस्त थे। उनकी मौत की सूचना पर गांव में मातम पसर गया था। देर रात पोस्टमार्टम होने के चारों के शव गांव पहुंचे तो पूरा गांव एक साथ जमा हो गया। गांव में हर घर में शोक की स्थिति बनी रही। घरों में चूल्हा तक नहीं जला। विधायक महेंद्र खड़गवंशी, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य चंद्रपाल सिंह खड़गवंशी भी सांत्वना देने पहुंचे। परिजनों को ढांढ़स बंधाया। करीब दो मीटर लंबी शव यात्रा में लोगों की भीड़ सांत्वना देने के लिए पहुंची। नजदीकी गंगा घाट पर चारों दोस्तों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान शव यात्रा में विधायक महेंद्र खड़गवंशी भी मौजूद रहे।
किसान संगठनों ने उठाई मुआवजा दिलाने की मांग
मुबारिजपुर के चार युवकों की हादसे में मौत होने के बाद किसान संगठनों ने प्रदेश सरकार से परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। तहसील भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष महेश ठाकुर ने चारों युवकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की सरकार से मांग की तो वहीं भारतीय किसान यूनियन शंकर गुटके ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार से परिजनों को आर्थिक सहायता दिलवाने की अपील की। वहीं विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने भी आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया। कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर आश्रित परिवारों को सहायता दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार मुबारिजपुर जाकर सड़क हादसे में मारे गए युवकों के परिजनों को सांत्वना देने आएंगे।
विज्ञापन
-- -- -