फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four doctors did the post-mortem; the neck bone was also found broken

किशोरी की गला घोंटकर हत्या : चार डॉक्टरों ने किया पोस्टमार्टम, गले की हड्डी भी टूटी मिली

Wed, 04 Dec 2024 01:42 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 04 Dec 2024 01:42 PM IST
विज्ञापन
Four doctors did the post-mortem; the neck bone was also found broken
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

किशोरी की हत्या के बाद चार डॉक्टरों के पैनल ने उसके शव का पोस्टमार्टम किया। जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। हत्या आरोपियों ने किशोरी के गले को इस कदर दबाया कि उसकी हड्डी टूट गई। जबकि, गले में गहरे जख्म मिले है। किशोरी के शरीर पर जगह-जगह नाखून जैसे चोट के निशान हैं। मुंह दबाने पर दम घुटने से किशोरी की मौत हुई है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है।
डॉक्टरों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि तो नहीं की है, लेकिन स्लाइड तैयार की हैं। अब फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं। डॉ. आरिफ शमी, डॉ. जावेद, डॉ. सौहराब मारूफ और रिचा गुप्ता समेत चार डॉक्टरों की टीम ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम किया। इसमें करीब चार घंटे का समय लगा। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आरोपियों ने किशोरी की निर्ममता के साथ हत्या की है। क्योंकि, गला इस कदर घोटा गया कि किशोरी के गले की हड्डी टूट गई थी। उसके गले में गहरे-गहरे जख्म बन गए। शरीर पर भी चोटों के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की माने तो सोमवार की रात करीब दो बजे से समय किशोरी की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन डॉक्टर ने स्लाइड्स तैयार की हैं।
विज्ञापन

किशोरी के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। उसकी मौत मुंह दबाने के बाद दम घुटने से हुई है। दुपट्टे से लगा घोटा गया है। महिला की हत्या या मौत के मामले में पोस्टमार्टम के दौरान स्लाइड तैयार किया जाना रूटीन प्रक्रिया है। स्लाइड की जांच फॉरेंसिक लैब में होती है, भविष्य में रिपोर्ट में जो भी सामने आता है उसे विवेचना में शामिल किया जाता है। - राजीव कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में भतीजी के नामकरण में किया डांस, सुबह मिली हत्या की खबर

गजरौला। दो बेटियों और तीन बेटों के पिता की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उसने बड़ी बेटी की शादी इसी साल हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में की। इसके बाद चार बच्चे रह गए। जिनमें अब मृतका ही सबसे बड़ी थी। तीनों बेटे छोटे हैं। गांव में खेती के लिए अच्छी जमीन न होने के कारण वह कमाने के मकसद से पत्नी को लेकर हरियाणा के चरखी दादरी चला गया, घर पर शादीशुदा बेटी जो एक महीने से मायके में ही रह रही थी, उसे और चार बच्चों को छोड़ गया। किशोरी अपनी शादीशुदा बहन और तीनों भाइयों के साथ मौसेरे भाई की बेटी के नामकरण पर बज रहे डीजे में गई। जहां पर उसने भी डांस किया। सुबह को पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है, हर कोई स्तब्ध रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed