{"_id":"69cadcc0ac840c9eed0717c0","slug":"four-days-after-their-daughters-wedding-her-parents-died-in-an-accident-jpnagar-news-c-15-mbd1057-866383-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बेटी की शादी के चार दिन बाद हादसे में माता-पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बेटी की शादी के चार दिन बाद हादसे में माता-पिता की मौत
विज्ञापन
पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर डीसीएम में पीछे से घुसी बाइक, छह साल का बेटा घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रविवार की रात डीसीएम में पीछे से बाइक घुस गई। इस हादसे में बाइक सवार मसरूर (40 ) और पत्नी रौनक परवीन (38) की मौत हो गई, जबकि उनका छह साल का बेटा घायल हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले दंपती ने चार दिन पहले ही अपनी बेटी की शादी की थी और हादसे के समय रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। घायल बच्चे का टीएमयू अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मसरूर और उसकी पत्नी रौनक अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के ककराली माफी गांव के रहने वाले थे। मसरूर रविवार को पत्नी रौनक परवीन और छह वर्षीय बेटे अरहम को लेकर कुंदरकी थाना क्षेत्र के सीलमपुर स्थित ससुराल गए थे। रविवार रात करीब 12 बजे महरूर पत्नी ओर बेटे को लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इनकी बाइक अभी पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सीएनजी पंप के पास पहुंची थी।
बाइक के आगे एक डीसीएम चल रही थी। अचानक डीसीएम चालक ने ब्रेक लगा दिए। जिस कारण बाइक डीसीएम में पीछे से घुस गई। बाइक सवार तीनों काफी दूर तक घिसटते चले गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को टीएमयू भेज दिया गया, जहां डाॅक्टरों ने मसरूर को मृत घोषित कर दिया। जबकि रौनक और अरहम को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह उपचार के दौरान रौनक की भी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि मसरूर और रौनक परवीन के दो बेटी और दो बेटे हैं। चार दिन पहले ही मसरूर ने अपनी बड़ी बेटी महक की शादी की थी। सीओ हाईवे राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शवों को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।