फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Four CHCs got digital X-ray machines, patients get relief

Amroha News: चार सीएचसी को मिलीं डिजिटल एक्सरे मशीन, मरीजों को राहत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Four CHCs got digital X-ray machines, patients get relief
अमरोहा।
विज्ञापन

जनपद के रहरा, हसनपुर, ढबारसी और नौगांवा सादात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को डिजिटल एक्स-रे मशीन की सौगात मिली है। शासन से मिलीं एक्सरे मशीनों को सीएचसी पर पहुंचा दिया गया है। इससे मरीजों को जिला मुख्यालय तक दौड़ लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक्सरे करने के लिए मशीनों पर टेक्नीशियन की तैनाती भी कर दी गई है।
जनपद में जिला अस्पताल के अलावा हसनपुर, गजरौला, रहरा, अमरोहा, जोया, धनौरा, मंन्नी देवी, नौगांवा सादात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। ग्रामीण इलाके में लोगों को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए करीब 42 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी बने हैं। लेकिन, सीएचसी पर एक्सरे मशीन नहीं होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। एक्सरे कराने के लिए मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जाता था। कई मरीजों को एक्सरे कराने के लिए 60 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करना पड़ता था। वहीं, निजी जांच कराने पर उसे 300-400 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन, अब सीएचसी पर डिजिटल एक्सरे मशीन लग जाने से मरीजों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

- गजरौला, मंडी धनौरा, अमरोहा सीएचसी पर पहले से ही एक्सरे की सुविधा है। अब रहरा, हसनपुर, ढबारसी और नौगांवा सादात सीएचसी के लिए डिजिटल एक्सरे मशीन मिल गई हैं। टेक्नीशियन की तैनाती भी कर दी गई है। जल्द क्षेत्र के लोगों को एक्सरे की सहूलियत मिलने लगेगी। - डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed