{"_id":"6854709de66d6229b4013b30","slug":"four-arrested-for-breaking-into-a-house-and-setting-it-on-fire-and-vandalising-it-19-booked-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-142104-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: घर में घुसकर आगजनी-तोड़फोड़ करने में चार गिरफ्तार, 19 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: घर में घुसकर आगजनी-तोड़फोड़ करने में चार गिरफ्तार, 19 पर मुकदमा
Fri, 20 Jun 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
कार और बाइक की टक्कर के बाद कारोबारी इब्ने हसन के घर में आगजनी और तोड़फोड़ कर जानलेवा हमला करने वाले अनुसूचित जाति के 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई थी। सुरक्षा के लिहाज से कारोबारी के घर के बाहर पुलिस-पीएसी तैनात की गई है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।
यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव दौलतपुर में हुई थी। इस ग्राम पंचायत में पृथीपुर व मझरा दो गांव जुड़े हैं। दौलतपुर में इब्ने हसन परिवार सहित रहते हैं। उनके चार लड़के हैं। 10 जून को इब्ने हसन की बेटी शबाना की शादी डिडौली क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी जावेद से हुई थी। बुधवार को जावेद पत्नी शबाना को लेने कार से सुसराल आ रहे थे। वह मझरा पहुंचे तो उनकी कार से गांव पृथीपुर निवासी महेश सिंह की बाइक में टक्कर हो गई। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद बाइक सवार युवकों ने जावेद से मारपीट की। साथ ही कार में भी तोड़फोड़ कर दी।
जावेद किसी तरह जान बचाकर ससुराल पहुंचा। इसके बाद मझरा से बड़ी संख्या में लोग कारोबारी इब्ने हसन के घर पहुंचे और परिवार के लोगों से मारपीट की। आरोपियों ने उनके घर में तोड़फोड़ भी की। परिवार के लोगों को दौड़ाकर पीटा। खुद को बचाने के लिए परिजन खेत में जाकर छिप गए। इसके बाद गुस्साए लोगों ने घर में आग लगा दी। उपद्रवी घर से नकदी, जेवर व मोबाइल भी लूट कर ले गए। आरोपियों ने करीब 15 मिनट तक उपद्रव किया। ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर हमलावर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
एसपी अमित कुमार आनंद ने घटनास्थल का मुआयना किया। सांप्रदायिक तनाव के चलते गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा था इसलिए सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई था। देर रात पुलिस ने इब्ने हसन के बेटे मुस्तकीम की तहरीर पर अनुसूचित जाति के 18 नामजद समेत 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही विनोद, अंकुश, छिद्दू और वीरेंद्र को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट :
सीओ अवधभवन भदोरिया ने बताया कि मामले में महेंद्र, अमन, काविंद्र, मीकू, जोगेंद्र, वीरेंद्र, नन्हे, सिद्धू, नौबाहर, अक्षय, विक्की, महिलाल, शिवम, राजू, अजय पाल, हाजिराम, वीर सिंह, राजेंद्र ठेकेदार और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हुई है।
इन धाराओं में दर्ज हुई रिपोर्ट :
पुलिस के मुताबिक मामले में बीएनएस की धारा 191(2), 190, 115(2), 333, 326(एफ), 324(4) के तहत केस दर्ज किया गया है।
नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश :
दौलतपुर गांव में इब्ने हसन के घर आगजनी और तोड़फोड़ करने वाले अनुसूचित जाति के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। जबकि, आरोपियों के परिवार के लोग थाने में बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ धरना दे रहे हैं। वहीं, पुलिस सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए बेहद सतर्क है। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं है। कोई कानून हाथ में लगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की मांग
अमरोहा। दौलतपुर गांव में कारोबारी के घर में घुसकर आगजनी व तोड़फोड़ करने के विरोध में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को नुकसान की भरपाई के लिए 50 लाख रुपये मुआवजे दिए जाने की भी मांग उठाई।
एआईएमआईएम के जिला अध्यक्ष एडवोकेट साजिद अली चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन देकर बताया कि दौलतपुर गांव में कार व बाइक की टक्कर के बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने इब्ने हसन के घर में घुसकर जानलेवा पर हमला किया। उनके घर में आग लगा दी गई। आरोपियों ने घर में लूटपाट भी की। पीड़ित परिवार ने भागकर जान बचाई।
उन्होंने आगजनी से हुए नुकसान की भरपाई के लिए पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की। साथ ही आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाए। इस दौरान हाजी शहजाद खान एडवोकेट, डॉ. टीपी सिंह, आदिल अंसारी, साजिद चौधरी, नईम अहमद मंसूरी, चमन अंसारी, फैसल तुर्की, नबी हसन सैफी मौजूद रहे।