फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Former SP District President Buddha Singh Yadav passed away

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बुद्ध सिंह यादव का निधन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Former SP District President Buddha Singh Yadav passed away
मंडी धनौरा। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बुद्ध सिंह यादव का ह्दयाघात की वजह से मेरठ के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 71 साल के थे। उनके निधन की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। अध्यक्ष जी के नाम से मशहूर बुद्ध सिंह यादव बेहद मिलनसार व हंसमुख प्रवृति के थे। उनका अपराह्न तिगरी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मौहम्मदपुर लोहर्रा निवासी बुद्ध सिंह यादव एक इंटर कालेज में लेक्चरर थे। इसी दौरान राजनीति में शामिल हो गए। वह समाजवादी पार्टी के दो बार जिलाध्यक्ष रहे। पार्टी में उनकी साफ छवि थी और मुलायम सिंह यादव व रामगोपाल यादव से उनके अच्छे रिश्ते थे। वर्तमान में वह सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य थे। शनिवार को उनकी तबियत अचानक खराब हुई तो परिजन उनको मेरठ ले गए। सोमवार की सुबह उनका उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सचिन कुमार व महाराज सिंह, गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन चंचल सिंह, पूर्व चेयरमैन कमल अग्रवाल, चेयरमैन बछरायूं राहत हसन, पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शरद गर्ग ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed