फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Former MP met the relatives of those killed in the firecracker factory accident

Amroha News: बाइक व कार टकराने के विवाद में दो समुदाय भिड़े, आगजनी और तोड़फोड़

Thu, 19 Jun 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 19 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Former MP met the relatives of those killed in the firecracker factory accident
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

कार और बाइक की टक्कर के बाद दो समुदाय के लोगों में कहासुनी हो गई। एक समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। कार में तोड़फोड़ कर घर में आग लगा दी।
परिजनों ने जंगल में भागकर जान बचाई। घटना में सात लोग घायल हो गए, जबकि दो पशुओं की जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले। एसपी ने मौका मुआयना करके जरूरी दिशा निर्देश दिए। घटना के बाद से गांव की स्थिति तनाव पूर्णबनी हुई है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव दौलतपुर की है। ग्राम पंचायत में पृथीपुर और मझरा दो गांव और जुड़े हैं। दौलतपुर में इब्ने हसन परिवार सहित रहते हैं। उनके चार लड़के हैं। 10 जून को इब्ने हसन ने अपनी बेटी शबाना की शादी कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी जावेद के साथ की थी। शबाना इन दिनों मायके आई हुई है। बुधवार को जावेद पत्नी शबाना को लेने कार से सुसराल आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह मझरा पहुंचा तो यहां उसकी कार से गांव निवासी बबलू सिंह व उसके दोस्त की बाइक में साइड से टक्कर हो गई। इसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद बाइक सवार युवकों ने जावेद को पीट दिया। उसकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। जावेद दौड़कर अपनी सुसराल पहुंचा। इसके बाद मझरा से पांच मिनट के अंदर ही 100 से अधिक महिलाएं व पुरुष इब्ने हसन के घर पहुंच गए। आरोपियों ने आते ही मारपीट शुरू कर दी। तोड़फोड़ भी करने लगे, जो सामने आया उसे आरोपियों ने पीटा।
नकदी और जेवर भी लूटने का आरोप

परिवार के लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। खुद को बचाने के लिए परिजन जंगल में जाकर छिप गए। गुस्साए लोगों ने घर में आग लगा दी। वाहनों में तोड़फोड़ की। आरोप के मुताबिक हमलावर नकदी, जेवरात व मोबाइल भी लूट कर ले गए हैं। हमलावरों ने करीब 15 मिनट तक उपद्रव किया। ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर हमलावर फरार हो गए।
दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू
आग से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। मामले की जानकारी होने पर एसपी अमित कुमार आनंद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। विवाद से तनाव के चलते गांव में भारी पुलिस तैनात कर दिया गया है। आरोपी गांव छोड़ कर फरार हो गए हैं। देर शाम तक घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गई थी।

- कार व बाइक की भिड़ंत के बाद विवाद हुआ था। मारपीट के बाद घर में आग भी लगाई गई है। पीड़ित लूट का भी आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - अमित कुमार आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed