फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Former MP Chaudhary Kanwar Singh Tanwar became Amroha Lok Sabha candidate for the third time

Lok Sabha Election: पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर तीसरी बार अमरोहा से प्रत्याशी बने, बोले- हम चुनाव जीतेंगे

Sat, 02 Mar 2024 10:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 02 Mar 2024 10:30 PM IST
सार

जिले में समाजसेवी के रूप में पहचान बनाने वाले चौधरी कंवर सिंह तंवर को वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया था। चौधरी कंवर सिंह तंवर वर्ष 2019 के चुनाव में बसपा प्रत्याशी कुंवर दानिश अली के सामने चुनाव हार गए थे।

विज्ञापन
Former MP Chaudhary Kanwar Singh Tanwar became Amroha Lok Sabha candidate for the third time
पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर पर दांव खेला है। अमरोहा लोकसभा से तीसरी बार चौधरी कंवर सिंह तंवर भाजपा के प्रत्याशी होंगे। इससे पहले वह 2014 के चुनाव में सांसद चुने गए थे। जबकि वर्ष 2019 के चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


चुनाव हारने के बाद भी चौधरी कंवर सिंह तंवर ने हार नहीं मानी। वह लगातार जनता के बीच में रहे। आंकड़ों की बात करें तो भले ही चौधरी कंवर सिंह तंवर वर्ष 2019 के चुनाव में बसपा प्रत्याशी कुंवर दानिश अली के सामने चुनाव हार गए थे। लेकिन वर्ष 2014 के मुकाबले उन्हें इस लोकसभा चुनाव में अधिक वोट मिले थे।
विज्ञापन


वहीं, चौधरी कुंवर सिंह तंवर के प्रत्याशी बनने की जानकारी मिलते ही भाजपाइयों खुशी की लहर दौड़ गई। फोन पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। जिले में समाजसेवी के रूप में पहचान बनाने वाले चौधरी कंवर सिंह तंवर को वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया था। इस दौरान मोदी लहर थी। जबकि उनके सामने पूर्व मंत्री कमाल अख्तर की पत्नी हुमैरा अख्तर सपा प्रत्याशी थीं। बसपा से फरहत हसन मैदान में थे। इस चुनाव में चौधरी कंवर सिंह तंवर ने 5 लाख 28 हजार 880 वोट हासिल किए थे। जबकि हुमैरा अख्तर को केवल 3 लाख 70 हजार 666 मत मिले थे। वहीं बसपा प्रत्याशी फरहत हसन को 1 लाख 72 हजार 983 वोटों पर संतोष करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2019 के चुनाव में भी उन पर भरोसा जताया और दोबारा प्रत्याशी बनाकर मैदान में भेजा था लेकिन इस चुनाव में सपा और बसपा का गठबंधन हो गया। अमरोहा सीट बसपा के खाते में पहुंच गई। बसपा ने कुंवर दानिश अली को अपना प्रत्याशी बनाया था। चौधरी कंवर सिंह तंवर और कुंवर दानिश अली के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इस चुनाव में चौधरी कंवर सिंह तंवर को हार मुंह देखना पड़ा। बसपा प्रत्याशी कुंवर दानिश अली 6 लाख 1 हजार 182 वोट हासिल कर लोकसभा सदस्य चुने गए थे। लेकिन वर्ष 2014 के मुकाबले करीब नौ हजार वोट अधिक लेने के बाद भी चौधरी कुंवर सिंह तंवर चुनाव हार गए थे। इस चुनाव में उन्हें 5 लाख 37 हजार 834 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सचिन चौधरी तीसरे नंबर पर रहे थे। उन्हें केवल 12510 वोट मिले थे। लेकिन एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने चौधरी कंवर सिंह तंवर पर भरोसा जताया है।


पार्टी नेतृत्व और मोदी जी को धन्यवाद। पार्टी ने सोच समझ कर टिकट दिए हैं। जिन लोगों ने अपने क्षेत्र में मेहनत की है, उसे देखकर टिकट दिया गया है। सर्वे के दौरान 67 प्रतिशत अमरोहा की लोगों ने मुझे सपोर्ट किया। इसके लिए अमरोहा लोकसभा क्षेत्र की जनता को भी बधाई। हम चुनाव जीतेंगे। -चौधरी कंवर सिंह तंवर, प्रत्याशी भाजपा व पूर्व सांसद अमरोहा लोकसभा सीट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed